भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत इतिहास रच दिया। नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। नीरज चोपड़ा ने फाइनल मुकाबले में 87.58 मीटर दूर भाला फेंक गोल्ड मेडल जीता। नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे थ्रो में ही ये दूरी तय की।

नीरज चोपड़ा ने पहले थ्रो में ही 87.03 की दूरी तय कर नंबर 1 पर जगह बना ली थी लेकिन इसके बाद उन्होंने अगले थ्रो में अपना प्रदर्शन और बेहतर किया। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। भारत के एथलेटिक्स में पदक का 100 साल का सूखा खत्म किया। 23 वर्षीय नीरज ने क्वॉलीफिकेशन राउंड में सबसे सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया था। उनका थ्रो 86.59 मीटर का था। 1920 बेल्जियम ओलंपिक में भारत की ओर से तीन ट्रैक एंड फील्ड एथलीट्स और दो पहलवानों ने हिस्सा लिया था। तब से आज तक किसी भी भारतीय ने एथलेटिक्स में मेडल नहीं जीता था।

राष्ट्रपति ने कहा- अभूतपूर्व जीत

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि नीरज चोपड़ा की यह अभूतपूर्व जीत है। आपने जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। आपसे हमारे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। भारत उत्साहित है! हार्दिक बधाई!

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी नीरज चोपड़ा को जीत की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा, टोक्यो में इतिहास रचा गया है! आज जो हासिल किया है उसे हमेशा याद किया जाएगा। युवा नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने उल्लेखनीय जुनून के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया। गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट किया, आज बहुत प्रसन्नता है कि भारत के लिए नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में पहला गोल्ड जीता है। पूरे देश में खुशी है। इससे देश के नौजवानों को नई प्रेरणा मिलेगी। मैं इस मौके पर नीरज चोपड़ा को बहुत शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, जिस प्रकार से आज हमने प्रत्यक्ष मैच देखा, ये बहुत खुशी का पल है। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है, देश के लिए उपलब्धि है, हरियाणा के लिए उपलब्धि है। उन्हें 6 करोड़ रुपये और क्लास-1 की नौकरी दी जाएगी। नीरज चोपड़ा के जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने पर नौकरी में भी हमारी ऑफर रहेगी कि पंचकूला में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एथलेटिक्स बनाएंगे और उसमें उसे (नीरज चोपड़ा) हेड बनाएंगे।

  • Website Designing