Friday, March 6, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन विश्व की दूसरी बड़ी कोल माइंस गेवरा में 26 साल से HMS...

विश्व की दूसरी बड़ी कोल माइंस गेवरा में 26 साल से HMS टॉप पर, विश्व का सबसे बड़ा यूनियन BMS चौथे स्थान पर

एसईसीएल (SECL) की मेगा परियोजना गेवरा (Gevra) में 2025 के लिए सदस्यता सत्यापन की दो दिवसीय प्रक्रिया पूरी हो गई।

Advertisement

कोरबा, 20 जुलाई। हिंद मजदूर संघ (BMS) से सम्बद्ध कोयला मजदूर सभा सदस्यता सत्यापन (membership verification) में एसईसीएल के मेगा प्रोजेक्ट गेवरा में 26 वर्षों से टॉप पर बना हुआ है। विश्व की सबसे बड़ी यूनियन का दावा करने वाला भारतीय मजदूर संघ (BMS) दुनिया की दूसरी बड़ी कोल माइंस में चौथे पायदान पर है।

एसईसीएल (SECL) की मेगा परियोजना गेवरा (Gevra) में 2025 के लिए सदस्यता सत्यापन की दो दिवसीय प्रक्रिया पूरी हो गई। गेवरा प्रोजेक्ट का कुल में मैन पावर 1994 है। इसमें 1870 ने चेक इन सिस्टम के माध्यम से श्रमिक संगठनों के सदस्यता सत्यापन में भागीदारी की।

खास बात यह है कि गेवरा प्रोजेक्ट में मेंबरशिप का सिंगल वेरीफिकेशन हुआ है। हिंद मजदूर संघ से सम्बद्ध कोयला मजदूर सभा 514 सदस्यों का समर्थन प्राप्त कर 26वें वर्ष भी टॉप पर है।

एचएमएस से सम्बद्ध कोयला मजदूर सभा के सेक्रेटरी एससी मंसूरी ने कहा कि 26 सालों से एक नम्बर पर बने रहना यह दर्शाता है कि हमारा यूनियन श्रमिकों के लिए ईमानदारी के साथ काम करता है।

Advertisement

श्री मंसूरी ने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष रेशमलाल यादव के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी मार्गदर्शन की भूमिका को सभी ने हृदय से सराहा है। उनके नेतृत्व में संगठन ने लगातार श्रमिकों के हक में मजबूत आवाज़ उठाई है। यह उपलब्धि संगठन की निरंतर मेहनत, कार्यकर्ताओं की निष्ठा और कामगारों के अपार विश्वास का प्रतीक है।

यूनियनवार सदस्यों की संख्या :

  • एचएमएस : 514
  • एटक : 425
  • इंटक : 360
  • बीएमएस : 301
  • आरसीएमसी : 06
  • केपीएम : 06
  • नोटा : 258

 

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …