होंडा टू-व्हीलर्स ने इंडियन मार्केट में अपनी नई बाइक Honda Shine 100 DX लॉन्च कर दी है। Shine 100 DX को कंपनी ने अपने 100cc सेगमेंट को और मजबूत करने के लिए पेश किया है। आइए, इस बाइर के फीचर्स के बारे में जानते हैं।
इस बाइक को नया और स्टाइलिश डिजाइन दिया गया है। इसमें एयरो टाइप का फ्यूल कैप, चौड़ा फ्यूल टैंक और क्रोम फिनिश वाला मफलर, हैंडल, किक स्टार्ट और गियर शिफ्ट पैडल मिलते हैं। बाइक में ग्राफिक्स काफी आकर्षक हैं, टेल लाइट और फ्रंट काउल भी स्पोर्टी लुक देते हैं। कंपनी ने इस बाइक को चार कलर ऑप्शन पर्ल ब्लैक, रेड मेटालिक, ग्रे मेटालिक और एथलेटिक ब्लू में लॉन्च किया है।
Shine 100 DX में 98.98cc का 4-स्ट्रोक एयर-कूल्ड इंजन है जो 5.43 kW की पावर और 8.04 Nm का टॉर्क देता है। इसे 4-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें होंडा की eSP टेक्नोलॉजी और PGM-FI सिस्टम है, जिससे इंजन स्मूद और माइलेज ज्यादा देता है। ACG स्टार्ट मोटर की वजह से बाइक बिना आवाज के स्टार्ट होती है। इसके अलावा पिस्टन कूलिंग जेट और ऑफसेट सिलेंडर जैसे फीचर्स इंजन को ठंडा और किफायती बनाते हैं।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Shine 100 DX में एक पूरा डिजिटल मीटर कंसोल है, जिसमें आपको एवरेज माइलेज, रियल टाइम फ्यूल लेवल, डिजिटल घड़ी और सर्विस रिमाइंडर की जानकारी मिलती है। बाइक में 10 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक और हाइलोजन हेडलाइट दी गई है।
इस बाइक में 677mm की लंबी सीट दी गई है, जिससे पीछे बैठने वाले को भी आराम मिलता है। इसके अलावा इसमें 5-स्टेप एडजस्ट होने वाला रियर सस्पेंशन, ट्यूबलेस टायर और अलॉय व्हील्स हैं।
बाइक में Combi Brake System (CBS) और साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। फ्रंट में 130mm और रियर में 110mm के ड्रम ब्रेक हैं। बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 168mm और व्हीलबेस 1245mm है, जिससे खराब रास्तों पर भी बाइक चलाना आसान हो जाता है।









