Sunday, May 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर HTPS : अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

HTPS : अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

संयंत्र प्रमुख व मंचस्थ विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों को पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र व कलाई घड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisement

कोरबा, 31 जनवरी। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम (HTPS Korba West) से जनवरी 2024 में सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।

संयंत्र से अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार गावशिंदे, अनुभाग अधिकारी निर्मला तिवारी, कनिष्ठ पर्यवेक्षक दिलीप साय एक्का एवं नवीन कुमार पटेल तथा मानचित्रकार सुनील कुमार कैवर्त अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। समारोह का आयोजन श्रम कल्याण केंद्र (जूनियर क्लब) में संपन्न हुआ ।

कार्यक्रम संयंत्र के प्रभारी मुख्य अभियंता हेमंत सिंह, अतिरिक्त मुख्य अभियंता पी.के स्वेन, एम.के गुप्ता, पी. भास्कर राव, सुधीर कुमार पंड्या एवं वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ ए.के कुरनाल के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर संयंत्र प्रमुख व मंचस्थ विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों को पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र व कलाई घड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisement

हेमन्त सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आप सभी ने अपने कार्य को निष्ठा व लगन से करते हुए हमारे संयंत्र की सेवा की हैं। आपका अनुभव, अनुशासन व संयंत्र में कार्य करने की शैली हम सभी के लिए अविस्मरणीय रहेगी। सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभवों को सभागृह में उपस्थित लोगों के साथ साझा करते हुए संयंत्र की उन्नति एवं प्रगति तथा कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों के सुखी एवं समृद्ध जीवन हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।

कार्यक्रम के अंत में सभागृह में उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके परिजनों का आभार व्यक्त किया गया । कार्यक्रम का संचालन श्री रवीन्द्र साहू द्वारा किया गया

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: