Thursday, October 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर HTPS कोरबा पश्चिम से मुख्य अभियंता समेत चार अधिकारी- कर्मचारी सेवानिवृत्त, भावपूर्ण...

HTPS कोरबा पश्चिम से मुख्य अभियंता समेत चार अधिकारी- कर्मचारी सेवानिवृत्त, भावपूर्ण विदाई

HTPS कोरबा पश्चिम से मुख्य अभियंता प्रदीप कुमार जोशी समेत चार कर्मी सेवानिवृत्त हुए। दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में उन्हें स्मृतिचिह्न और सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किए गए।

Advertisement

हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (HTPS), कोरबा पश्चिम से सितंबर में सेवानिवृत्त हुए मुख्य अभियंता (उत्पादन) प्रदीप कुमार जोशी, अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र कुमार साहू, कनिष्ठ पर्यवेक्षक विनीत कुमार निर्मलकर एवं संतलाल कंवर को पॉवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई।

रविंद्र सांस्कृतिक भवन (सीनियर क्लब) में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके गुप्ता ने की। उन्होंने सेवानिवृत्तजनों के दीर्घ सेवाकाल एवं योगदान की सराहना करते हुए पॉवर कंपनी की ओर से आभार व्यक्त किया। उनके करकमलों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृतिचिह्न एवं सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किए गए। उल्लेखनीय है कि अधीक्षण अभियंता (सिविल) सत्येंद्र कुमार साहू ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है।

समारोह में विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता आर.के. पांडे, ए.के. शाह, के.एन.बी. राव, एस.के. नायर, एस.सी. पाठक, परियोजना प्रबंधक एस.के. पंड्या एवं वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ ए.के. कुरनाल उपस्थित रहे।

सेवानिवृत्तजनों ने अपने 31 से 40 वर्षों के सेवाकाल के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजनों ने उपस्थित होकर उन्हें स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement
  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान