कोलकाता। IndustrialPunch : कोयला उद्योग में JBCCI- XII (Joint Bipartite Committee for the Coal Industry) के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की दिशा में कोल इंडिया लिमिटेड ने महत्वपूर्ण पहल की है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कोल इंडिया ने औद्योगिक संबंध संहिता (Industrial Relations Code) की धारा 14 से छूट दिए जाने के संबंध में कोयला मंत्रालय को पत्र लिखा है।
इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया की पहली छमाही का रिपोर्ट कार्ड जारी, WCL ने लक्ष्य को पछाड़ा; BCCL सबसे पीछे
इससे पहले 3 सितंबर को हुई बैठक में BMS, HMS, AITUC और CITU सहित प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की ओर से JBCCI- XII के गठन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए धारा 14 से छूट की मांग उठाई गई थी।
धारा 14 को लेकर क्यों महत्वपूर्ण है मामला?
बैठक में यूनियन प्रतिनिधियों की ओर से इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। अब कोल इंडिया द्वारा मंत्रालय को पत्र लिखे जाने से JBCCI- XII के गठन की दिशा में आगे की प्रक्रिया को लेकर उम्मीद बढ़ी है।
कोयला उद्योग में JBCCI का गठन प्रबंधन और ट्रेड यूनियनों के बीच द्विपक्षीय औद्योगिक संबंधों तथा कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए किया जाता है। वेतन, सेवा शर्तों और अन्य कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों पर इस मंच की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
यूनियनों की मांग के बाद कोल इंडिया की पहल
तीन सितंबर की बैठक में यूनियन प्रतिनिधियों ने स्पष्ट रूप से धारा 14 से छूट का मुद्दा उठाया था। इसके बाद अब कोल इंडिया की ओर से मंत्रालय को पत्र भेजा जाना JBCCI-12 के गठन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: NCL में कर्मचारी बनाम प्रदर्शनकारी? गेट बंद करने और रास्ता रोकने पर मोर्चा मुखर
JBCCI- XII के गठन पर कर्मचारियों की नजर
कोयला कामगारों और ट्रेड यूनियनों की नजर अब इस बात पर है कि कोयला मंत्रालय धारा 14 से छूट के संबंध में क्या निर्णय लेता है। मंत्रालय की ओर से निर्णय के बाद JBCCI- XII के गठन की आगे की प्रक्रिया स्पष्ट होने की संभावना है।
JBCCI- XII का गठन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके माध्यम से कोयला उद्योग में प्रबंधन और ट्रेड यूनियनों के बीच 12वां वेतन समझौता तथा कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संस्थागत बातचीत का रास्ता आगे बढ़ेगा।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to









