Tuesday, October 6, 2026
Home Industrial (हिंदी) स्टील SAIL Bonus 2026: ₹32 हजार पर चार यूनियनों की मुहर, CITU ने...

SAIL Bonus 2026: ₹32 हजार पर चार यूनियनों की मुहर, CITU ने नहीं किए हस्ताक्षर

SAIL कर्मचारियों के 2026 बोनस पर समझौता हो गया। नियमित कर्मचारियों को ₹32,000 और ट्रेनीज को ₹25,600 बोनस मिलेगा। CITU ने समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए।

Advertisement

नई दिल्ली। IndustrialPunch : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के कर्मचारियों के वर्ष 2026 के बोनस को लेकर प्रबंधन और NJCS सदस्यों के बीच हुई बैठक में नियमित कर्मचारियों के लिए ₹32,000 और ट्रेनीज के लिए ₹25,600 बोनस पर सहमति बनी है। बोनस समझौते पर CITU को छोड़कर अन्य चार NJCS यूनियनों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए हैं।

बोनस को लेकर दिल्ली में SAIL प्रबंधन और NJCS सदस्यों की बैठक हुई। बैठक निर्धारित समय से देरी से शुरू हुई, लेकिन शाम करीब साढ़े पांच बजे तक बोनस राशि पर समझौता हो गया।

₹32 हजार पर बनी सहमति

बैठक में प्रबंधन की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि ₹32,000 से अधिक बोनस देना संभव नहीं है। बताया गया कि शुरुआत में यूनियन प्रतिनिधियों ने इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं जताई। बैठक में काफी चर्चा और गहमागहमी के बाद अंततः ₹32,000 की राशि पर सहमति बनी। इसके साथ ही ट्रेनीज के लिए ₹25,600 बोनस तय किया गया है।

Advertisement

पहले ₹30,109 का प्रस्ताव था

बोनस फार्मूले के आधार पर प्रबंधन की ओर से पहले ₹30,109 बोनस का प्रस्ताव रखा गया था। इसके बाद राशि को राउंड फिगर करते हुए ₹31,200 करने का प्रस्ताव सामने आया। वहीं, ट्रेनीज के लिए बैठक की शुरुआत में ₹24,960 देने का प्रस्ताव रखा गया था। अंतिम बातचीत के बाद नियमित कर्मचारियों के लिए बोनस राशि बढ़ाकर ₹32,000 और ट्रेनीज के लिए ₹25,600 तय की गई।

CITU ने नहीं किए हस्ताक्षर

बोनस समझौते में एक महत्वपूर्ण बात यह रही कि CITU ने ₹32,000 की बोनस राशि वाले समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए। वहीं, INTUC, BMS, HMS और AITUC के प्रतिनिधियों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

CITU की ओर से बैठक में ललित मोहन मिश्रा और डीवीएस रेड्डी शामिल हुए। उपलब्ध जानकारी के अनुसार दोनों वर्तमान में SAIL के कर्मचारी हैं और उन्होंने कर्मचारियों की भावनाओं एवं बोनस से जुड़ी मांगों को प्रबंधन के सामने रखा। हालांकि, प्रबंधन द्वारा प्रस्ताव में बदलाव नहीं किए जाने के बाद CITU ने अंतिम बोनस राशि पर हस्ताक्षर नहीं करने का फैसला किया।

बोनस फार्मूले को लेकर भी रहा मतभेद

बताया गया है कि चार यूनियनों में से तीन यूनियनों ने पहले बोनस फार्मूले पर हस्ताक्षर किए थे और उसी आधार पर बोनस की राशि निर्धारित किए जाने की बात सामने आई। CITU ने हालांकि इस राशि को स्वीकार नहीं किया और समझौते पर हस्ताक्षर से दूरी बनाए रखी।

बैठक में कौन-कौन रहे मौजूद?

NJCS की ओर से बैठक में INTUC के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी, बोकारो से बी.एन. चौबे, BMS से श्रीनिवास राव और रंजय कुमार, CITU से ललित मोहन मिश्रा एवं डीवीएस रेड्डी, HMS से संजय वढावकर एवं बोकारो से राजेंद्र सिंह तथा AITUC से विद्यासागर गिरी और बोकारो स्टील प्लांट से रामाश्रय प्रसाद शामिल हुए।

SAIL प्रबंधन की ओर से डायरेक्टर पर्सनल के.के. सिंह, डायरेक्टर कॉमर्शियल टी.एन. नटराजन, मुख्य महाप्रबंधक HR संजीव कुमार गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक F&A पवन कुमार अग्रवाल तथा GM मलय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कर्मचारियों की नजर अब भुगतान पर

बोनस राशि तय होने के बाद अब SAIL कर्मचारियों की नजर बोनस भुगतान की प्रक्रिया और खाते में राशि आने पर रहेगी। इस बार खास बात यह रही कि बोनस को लेकर चार यूनियनों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए, जबकि CITU ने कर्मचारियों के हितों से जुड़े अपने रुख के चलते हस्ताक्षर नहीं किए।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान