Tuesday, August 25, 2026
Home State News Chhattisgarh HTPS : अनेकता में एकता की थीम पर आयोजित हुआ संकल्प महिला...

HTPS : अनेकता में एकता की थीम पर आयोजित हुआ संकल्प महिला मंडल सावन उत्सव

संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती निहारिका शर्मा सहित उपाध्यक्षाओं के मार्गदर्शन में अनेकता में एकता के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित किया गया।

Advertisement

कोरबा, 30 जुलाई। संकल्प महिला मंडल, HTPX, कोरबा पश्चिम द्वारा रविंद्र संस्कृतिक भवन (सीनियर क्लब) में 29 जुलाई को सावन उत्सव सी.एस.पी.जी.सी.एल की प्रथम महिला श्रीमती प्रभा कटियार के मुख्य आतिथ्य में बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया।

संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती निहारिका शर्मा सहित उपाध्यक्षाओं के मार्गदर्शन में अनेकता में एकता के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित किया गया। सांस्कृतिक विरासत, लोकनृत्य उत्सव, बॉलीवुड फेवरेट के अंतर्गत सूफी, बंगाली, छत्तीसगढ़ी, कोंकणी, गुजराती, पंजाबी, बिहू, हरियाली तीज, छठ एवं बॉलीवुड गीतों पर आधारित नृत्यों की सुंदर प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कार्यकारणी समिति द्वारा इंद्र धनुषी रंगों पर आधारित मन मोहक प्रस्तुति रही द्य जिसके पश्चात बड़े ही रोचक ढंग से सावन क्वीन का चयन किया गया, जिसमें सरस्वती साहू सावन क्वीन, श्रीमती टोप्पो फर्स्ट रनर अप तथा श्रीतमा पाल सेकंड रनर अप रहीं।

मुख्य अतिथि श्रीमती प्रभा कटियार ने इस सफल आयोजन के लिए संकल्प महिला मंडल के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष श्रीमती निहारिका शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती शर्मिष्ठा सिन्हा, श्रीमती रुक्मणि सिंह, श्रीमती अभिलाषा गुप्ता, श्रीमती मिनती स्वेन, श्रीमती मनीषा पांडेय, श्रीमती कविता पंड्या , सचिव श्रीमती विजया शाह , सह सचिव- श्रीमती सरिता राठौर , श्रीमती स्मिता करकरे , संस्कृतिक सचिव श्रीमती अपर्णा सेवलकर, श्रीमती संगीता जैन, खेल सचिव श्रीमति शिवकला कंवर एवं श्रीमती तृष्णा कर्महे का सामूहिक प्रयास रहा।

Advertisement

इस अवसर पर आकृति महिला मंडल तथा प्रेरणा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती निवेदिता बंजारा एवं श्रीमती अल्का शर्मा सहित उनकी कार्यकरिणी समिति की सदस्याओं की गरिमामय उपस्थिति ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट