Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल ICSI Raipur ने सीएसआर, वित्तीय उत्कृष्टता एवं कॉरपोरेट गवर्नेंस के लिए एसईसीएल...

ICSI Raipur ने सीएसआर, वित्तीय उत्कृष्टता एवं कॉरपोरेट गवर्नेंस के लिए एसईसीएल को किया सम्मानित

यह सम्मान वेस्टर्न इंडिया रीजनल काउंसिल के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय वार्षिक सम्मेलन 2025 के दौरान प्रदान किया गया।

Advertisement

एसईसीएल को कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR), वित्तीय उत्कृष्टता तथा कॉर्पोरेट गवर्नेंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज़ ऑफ इंडिया (ICSI) के रायपुर चैप्टर द्वारा सम्मानित किया गया है।

इसे भी पढ़ें : कमॅर्शियल कोल माइनिंग : कोरबा के रजगामार की 2 अडंरग्राउंड माइंस इन कंपनियों के हाथ लगी

यह सम्मान वेस्टर्न इंडिया रीजनल काउंसिल के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय वार्षिक सम्मेलन 2025 के दौरान प्रदान किया गया।

सम्मेलन का आयोजन दिनांक 02 अगस्त 2025 को रायपुर में किया गया, जहां देशभर से कंपनी सेक्रेटरीज़, कॉर्पोरेट जगत के विशेषज्ञ और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

एसईसीएल की ओर से यह सम्मान श्री बिरंची दास, निदेशक (एचआर), श्री डी. सुनील कुमार, निदेशक (वित्त) एवं श्री स्वप्निल सुधांशु, कंपनी सेक्रेटरी द्वारा ग्रहण किया गया।

इसे भी पढ़ें : एसईसीएल मुख्यालय के 8 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, दी गई भावभीनी विदाई

इस गरिमामय अवसर पर आईसीएसआई के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, पंजीयक कंपनियाँ-सह-अधिकारिक परिसमापक, छत्तीसगढ़, एवं अन्य विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहे।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट