Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन NCWA- XI पर आंच आई तो कोयला उद्योग में तीन दिवसीय हड़ताल...

NCWA- XI पर आंच आई तो कोयला उद्योग में तीन दिवसीय हड़ताल होगी, तारीख़ भी तय, यूनियन की बैठक खत्म

गुरुवार को रांची में कोल सेक्टर पांचो प्रमुख श्रमिक संगठन के नेताओं की बैठक हुई। इसमें NCWA- XI को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट के फैसले को लेकर चर्चा हुई।

Advertisement

रांची, 14 सितम्बर। गुरुवार को रांची में कोल सेक्टर के पांचो प्रमुख श्रमिक संगठन के नेताओं की बैठक हुई। इसमें NCWA- XI के संदर्भ में जबलपुर हाईकोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को लेकर चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें: NCWA- XI : BMS के रेड्डी ने DPE को मुद्दा नहीं माना अब इसी पर बैठक कर रहे, सीआईएल करेगा डबल बेंच में अपील

बीएमएस, एचएमएस, इंटक, एटक, सीटू के नेताओं ने सर्वसम्मती से यह निर्णय लिया गया कि यदि सीआईएल/एससीसीएल प्रबंधन पूर्व-निर्धारित वेतन और भत्तों को रोकने का या कम करने का फैसला लेता है तो 5, 6, 7 अक्टूबर, 2023 को कोयला उद्योग में तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी।

सीआईएल चेयरमैन एवं एससीसीएल के सीएमडी को हड़ताल का नोटिस प्रेषित कर दिया गया है। इस नोटिस में बीएमएस से के. लक्ष्मा रेड्डी, मजरुल हक अंसारी, इंटक से कुमार जयमंगल, एके झा, एचएमएस से नाथूलाल पांडेय (प्रतिनिधि), आरबी राधवम, एटक से रमेंद्र कुमार, अशोक यादव, सीटू से डीडी रामनंदन, आरपी सिंह ने हस्ताक्षर किए हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: कोयला मंत्रालय: 10,266 मीट्रिक टन कचरे का निपटान कर 70 करोड़ रुपए कमाए

श्रम संगठनों ने संशोधन तिथि (01.01.27) से पहले कोल उद्योग में कार्यरत अधिकारियों के वेतन और भत्ते बढ़ाने के कदम का भी विरोध किया है ।

 

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: