नई दिल्ली, 12 मार्च (industrialpunch political desk) : राष्ट्रीय राजनीतिक दलों ने वित्तीय वर्ष 2021- 22 में 3289.34 करोड़ रुपए की आय अर्जित की है, लेकिन इसमें 2172.231 करोड़ रुपए का स्रोत नहीं बताया गया है। 1917.12 करोड़ रुपए की कुल आय अकेले भारतीय जनता पार्टी की है।

एडीआर ने 11 मार्च, 2023 को राष्ट्रीय दलों की आय को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में दिए गए आंकड़े आयकर विभाग, भारत चुनाव आयोग को प्रस्तुत वार्षिक रिपोर्ट तथा दान रिपोर्ट पर आधारित है।

देश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने वित्तीय वर्ष 2021- 22 में 1917.12 करोड़ रुपए की जो आय अर्जित की है, इसमें 1161.04 करोड़ रुपए अज्ञात स्रोत से आना बताया गया है। यानी भाजपा ने 1161.04 करोड़ रुपए की रकम कहां से और कैसे मिली, इसका खुलासा नहीं किया है।

वित्तीय वर्ष 2021- 22 में भाजपा की आय का विवरण इस प्रकार है :

1. 614.626
2. 141.4456
3. 1161.0484
4. 1912.12
5. 60.56 %

दूसरे नम्बर पर तृणमूल कांग्रेस

आय के मामले में दूसरे नम्बर पर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) है। टीएमसी ने वित्तीय वर्ष 2021- 22 में 545.745 करोड़ रुपए की आय होना बताया है। इसमें 528.093 करोड़ रुपए अज्ञात स्रोत से आने की जानकारी दी गई है।

टीएमसी की आय का विवरण इस प्रकार है :

1. 0.43
2. 17.222
3. 528.093
4. 545.745
5. 96.77 %

कांग्रेस ने 541 करोड़ रुपए कमाए

प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस आय के मामले में तीसरे नम्बर पर है। वित्तीय वर्ष 2021- 22 में कांग्रेस को 541.275 करोड़ रुपए की आय हुई।

कांग्रेस की आय का विवरण इस प्रकार है :

1. 95.459
2. 56.9763
3. 388.8397
4. 541.275
5. 71.84 %

CPI (M) की आय का विवरण इस प्रकार है :

1. 10.055
2. 73.5363
3. 78.6447
4. 162.236
5. 48.48 %

NCP की आय का विवरण इस प्रकार है :

1. 57.905
2. 2.4614
3. 15.4766
4. 75.843
5. 20.41 %

BSP की आय का विवरण इस प्रकार है :

1. 0
2. 43.778
3. 0
4. 43.778
5. 0 %

CPI की आय का विवरण इस प्रकार है :

1. 1.945
2. 0.8734
3. 0.0526
4. 2.871
5. 1.83 %

NPEP की आय का विवरण इस प्रकार है :

1. 0.354
2. 0.042
3. 0.076
4. 0.472
5. 16.10 %

राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की ज्ञात, अज्ञात और अन्य दूसरे ज्ञात स्त्रोतों से आय

  • राजनीतिक दलों को रु 20,000 से अधिक के दान देने वाले दान दाताओं का विवरण चुनाव आयोग को वार्षिक जमा करना आवश्यक है | दान रिपोर्ट में दलों को दान देने वाले दान दाता का नाम, पता, PAN, राशि, और भुगतान का माध्यम आदि जानकारी देनी होती है। यह दलों के आय का एकमात्र ज्ञात स्त्रोत है।
  • अज्ञात स्त्रोतों की जानकारी दलों द्वारा घोषित आयकर विवरणों से लिया जाता है। रु 20,000 से कम दान का विवरण ना ऑडिट रिपोर्ट में और ना ही दान रिपोर्ट में सार्वजानिक तौर पर उपलब्ध है। इन दानों को अज्ञात स्त्रोत माना जाता है।
  • अज्ञात स्त्रोतों में चुनावी बांड द्वारा प्राप्त दान, सेल ऑफ़ कूपन, रिलीफ फंड्स, मिसलेनियस आय, वोलंटरी कंट्रिब्यूशन्स, कंट्रिब्यूशन्स फ्रॉम मीटिंग/मोर्चा आदि हैं। ऐसे योगदान देने वाले दानदाताओं का ब्यौरा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है।
  • राजनीतिक दलों के आय के अन्य ज्ञात स्त्रोतों में चल और अचल संपत्ति, पुराने अखबार, सदस्यता शुल्क, डेलिगेट फी, बैंक ब्याज, सेल ऑफ़ पब्लिकेशन्स और लेवी आदि विवरण की जानकारी दलों के बही खातों में किया होता है।

कहां से आया पैसा, आम जनता को मिले जानकारी

  • राजनीतिक दलों कि आय का अधिकतम प्रतिशत अज्ञात स्त्रोतों से आता है। पारदर्शिता के लिए दान दाताओं कि पूरी जानकारी, आम जनता को उपलब्ध होनी चाहिए। भूटान, नेपाल, जर्मनी, फ्रांस, इटली, ब्राजील, बल्गेरिया, अमेरिका तथा जापान जैसे देशों में ऐसा किया जाता है। इन में किसी भी देश में राजनीतिक दलों की आय स्त्रोत का 65 फीसदी अज्ञात रहना असम्भव है।
  • आय के सभी स्त्रोतों की जानकारी जैसे सभी तरह के चंदा/द्वान (रु 20,000 से अधिक या कम), कूपन की बिक्री से आय, सदयस्ता शुल्क आदि आय के स्त्रोतों की जानकारी दलों को अपने ऑडिट रिपोर्ट के अनुसूचियों/ सलंगनों में घोषित करनी चाहिए।

 

 

  • Website Designing