Friday, July 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल टोरंटो पीडीएसी-2023 सम्मेलन में मना भारत दिवस, खान व कोयला मंत्रालय के...

टोरंटो पीडीएसी-2023 सम्मेलन में मना भारत दिवस, खान व कोयला मंत्रालय के अधिकारी हुए शामिल

कार्यक्रम में संभावित निवेशक, खनन विशेषज्ञ और खनिज खोजकर्ता शामिल हुए। भारतीय अधिकारियों ने भारत में खनन के अवसरों पर प्रस्तुति दी

Advertisement

टोरंटो में आयोजित पीडीएसी-2023 सम्मेलन में मंगलवार को भारत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में खान मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, भारत के महावाणिज्य दूतावास, टोरंटो, कनाडा और कोयला मंत्रालय तथा सी.आई.आई. के अधिकारी शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें : फरवरी में रेलवे ने बिजली घरों के लिए प्रति दिन 426 रेक कोयले की ढुलाई की

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संभावित निवेशक, खनन विशेषज्ञ और खनिज खोजकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर भारतीय अधिकारियों ने भारत में खनन के अवसरों पर प्रस्तुति दी, जिसके बाद प्रश्नोत्तर सत्र हुआ। खान मंत्रालय के सचिव श्री विवेक भारद्वाज ने इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत की।

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ : डेक्कन गोल्ड माइंस लिमिटेड को मिला ‘भालूकोना-जमनीडीह ब्लाक‘

Advertisement

भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष के एक पहल के हिस्से के रूप में एक छोटे से होली समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें भारत से लाई गई मिठाइयों और मोटे अनाज उत्पादों के वितरण किया गया। इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट