भारत ने श्रीलंका को रियायती दर पर एक अरब डॉलर का ऋण दिया

उन्होंने कहा कि श्रीलंका में व्याप्त आर्थिक संकट की भारत को पूरी जानकारी है। उन्होंने कहा कि दोनों ही पक्ष परस्‍पर आर्थिक संबंधों के लाभ से परिचित हैं।

भारत ने श्रीलंका को रियायती दर पर एक अरब डॉलर का ऋण दिया है। श्रीलंका के वित्तमंत्री बेसिल राजपक्षा, वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में कल दिल्ली में इस समझौते पर हस्ताक्षर किये गए।

यह राशि भारत से खाद्य वस्तुओं, दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं के आयात पर खर्च की जाएगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत सदैव श्रीलंका की सहायता करता रहा है और भविष्य में भी हरसंभव सहायता जारी रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि श्रीलंका में व्याप्त आर्थिक संकट की भारत को पूरी जानकारी है। उन्होंने कहा कि दोनों ही पक्ष परस्‍पर आर्थिक संबंधों के लाभ से परिचित हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement
Advertisement