केंद्रीय मंत्री डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह ने भारत की आर्कटिक नीति जारी की

आज नई दिल्‍ली में उन्‍होंने भारत की आर्कटिक नीति जारी की। उन्‍होंने कहा कि यह नीति भारत को भविष्‍य में ऐसी अनिवार्य भूमिका के लिए तैयार करेगी जहां जलवायु परिवर्तन जैसी बडी चुनौतियों का मुकाबला सामूहिक प्रयास से किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में भारत आर्थिक क्षेत्र में सक्रिय विशिष्‍ट देशों के समूह में शामिल हो गया है और यह देश के लिए गौरव की बात है।

आज नई दिल्‍ली में उन्‍होंने भारत की आर्कटिक नीति जारी की। उन्‍होंने कहा कि यह नीति भारत को भविष्‍य में ऐसी अनिवार्य भूमिका के लिए तैयार करेगी जहां जलवायु परिवर्तन जैसी बडी चुनौतियों का मुकाबला सामूहिक प्रयास से किया जाएगा।

भारत की आर्कटिक नीति को लागू करते हुए इसमें शिक्षा, अनुसंधान क्षेत्र तथा व्‍यापार और उद्योग जगत के हितधारकों को शामिल किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि भारत का आर्कटिक क्षेत्र से लगातार बहुपक्षीय जुडाव रहा है।

उनका कहना था कि भारत मानता है सभी मानवीय गतिविधियां अंतर्राष्‍ट्रीय कानूनों का सम्‍मान करते हुए पारदर्शिता और उत्‍तरदायित्‍व की भावना से पूर्ण होनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing