नागपुर, 31 जुलाई। एटक से सम्बद्ध इंडियन माइन वर्कर्स फेडरेशन का 13वां राष्ट्रीय सम्मेलन नागपूर में आयोजित हुआ। सम्मेलन में देशभर से कोयला जगत के 300 श्रमिक प्रतिनिधियों ने भागीदारी की।

इंडियन माइन वर्कर्स फेडरेशन की नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। अध्यक्ष के रूप में आरसी सिंह चयनित किए गए। रमेन्द्र कुमार को इंडियन माइन वर्कर्स फेडरेशन के महासचिव के पद पर फिर से चुना गया।

सयुंक्त महासचिव के पद पर लखनलाल महतो, हरिद्वार सिंह, सीजे जोसफ का चयन हुआ। फेडरेशन का उपाध्यक्ष बिंध्याचल एवं केंद्रीय सचिव सह कोषाध्यक्ष नरेश मंडल को चुना गया।

फेडरेशन की केन्द्रीय कार्यकारणी समिति में विकास कुमार, जेपीएन सिन्हा, बिनोद बिहारी पासवान, प्रेम कुमार, पंकज कुमार सिह, राजेन्द्र प्रसाद सिह, नवीन विश्वकर्मा, अरबिन्द शर्मा, आदि सम्मिलित किए गए हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing