देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 16 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान 83 करोड़ 50 लाख डॉलर की वृद्धि हुई और यह 612 अरब 73 करोड़ डॉलर हो गया।

रिजर्व बैंक की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में 46 करोड़ 30 लाख डॉलर की बढोतरी हुई और यह पांच सौ 68 अरब 74 करोड़ 80 लाख डॉलर का हो गया। पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार में 1 अरब 88 करोड़ 30 लाख डॉलर की वृद्धि हुई थी।

16 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार में 37 करोड़ 70 लाख डॉलर की बढोतरी हुई और यह 37 अरब 34 करोड़ डॉलर मूल्य का हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष से देश के विशेष आहरण अधिकार में दस लाख डॉलर की वृद्धि हुई और यह एक अरब 54 करोड़ 80 लाख डॉलर हो गया।

जबकि अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के साथ आरक्षित भंडार में 70 लाख डॉलर की कमी आई और यह पांच अरब 10 करोड़ डॉलर पर आ गया।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing