Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL में अंतर क्षेत्रीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट, उमरेड क्षेत्र ने जीती टीम...

WCL में अंतर क्षेत्रीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट, उमरेड क्षेत्र ने जीती टीम चैंपियनशिप की ट्रॉफी, नागपुर क्षेत्र रहा उपविजेता

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) मुख्यालय में 05 से 07 जुलाई, 2023 तक अन्तरक्षेत्रीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2023-24 आयोजित किया गया।

Advertisement

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) मुख्यालय में 05 से 07 जुलाई, 2023 तक अन्तरक्षेत्रीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2023-24 आयोजित किया गया। आज संपन्न इस टूर्नामेंट में उमरेड क्षेत्र टीम चैंपियनशिप में विजेता और नागपुर क्षेत्र उप-विजेता बना। इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट में सभी क्षेत्रों के 141 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के अंतिम दिवस पर आज वेकोलि मुख्यालय के सांस्कृतिक भवन में समापन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वेकोलि के अध्यक्ष- सह- प्रबंध निदेशक मनोज कुमार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक (कार्मिक) डॉ. संजय कुमार, निदेशक तकनीकी (संचालन) जे. पी. द्विवेदी तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे की उपस्थिति रही।

सीएमडी मनोज कुमार ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक सुदृढ़ता के लिए खेलों की आवश्यकता पर बल दिया। स्वागत भाषण निदेशक (कार्मिक) डॉ. संजय कुमार ने किया। उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी टीमो को बधाई दी। उन्होंने बताया की जल्द ही वेकोलि में कोल इंडिया इंटर कंपनी टेबल टेनिस टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में संचालन समिति के सदस्य सी. जे. जोसफ ने अपने संबोधन में टेबल टेनिस के इतिहास पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर संचालन समिति के सदस्य सर्वश्री शिवकुमार यादव, आर एन शर्मा, सी जे जोसेफ, तथा सतीश गबाले की प्रमुख उपस्थिति रही। साथ ही कल्याण मंडल सदस्य बृजेश सिंह, कमलाकर पोटे, कामेश्वर राय, मुरली चिंतलवार एवं अजय पाल यादव विशेष तौर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी एवं खेल प्रेमी कर्मी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री मिलिंद चाहंदे, प्रबंधक (जनसंपर्क) ने किया।

Advertisement

टूर्नामेंट के विजेता:

Men’s Singles :  Shriram Murthy, WCL Hqrs.
Women’s Singles :  Anju Bose, Umrer Area

Men’s Open Doubles:  Rajdeep Dubey & Dinesh Jawre
Women’s Doubles: Anju Bose & Smt. Nanda Ubnare

Vetran’s Singles: Shailendra Vankar, Wani Area
Vetran’s Doubles:  Anunay Shrivastav & Rajendra Bajodia

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: