Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन इंटक के राष्ट्रीय महासचिव संजय सिंह एवं CG इंटक के महासचिव जयप्रकाश...

इंटक के राष्ट्रीय महासचिव संजय सिंह एवं CG इंटक के महासचिव जयप्रकाश पर ठगी का केस दर्ज

मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का है। बालको थाना पुलिस ने संजय कुमार सिंह एवं जयप्रकाश यादव पर धारा 420, 34 के तहत केस दर्ज किया है।

संजय कुमार सिंह एवं जयप्रकाश यादव
संजय कुमार सिंह एवं जयप्रकाश यादव
Advertisement

रायपुर, 19 अप्रेल। श्रमिक संगठन इंटक (INTUC) के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह )Sanjay Kumar Singh) एवं छत्तीसगढ़ इंटक के महासचिव जयप्रकाश यादव (JaiPrakash Yadav) के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। दोनों श्रमिक नेताओं पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप है।

मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का है। बालको थाना पुलिस ने संजय कुमार सिंह एवं जयप्रकाश यादव पर धारा 420, 34 के तहत केस दर्ज किया है। बालको से सेवानिवृत्त कर्मचारी कलेश राम साहू ने प्रमाण के साथ पुलिस को लिखित शिकायत दी थी।

शिकायत में बताया गया था कि जयप्रकाश यादव (महासचिव, भारत एल्यूमिनियम मजदूर संघ, महासचिव छत्तीसगढ़ इंटक महासचिव, अध्यक्ष यूथ इंटक) ने कलेश राम साहू के इंजीनियर पुत्र महेन्द्र साहू को बालको संयंत्र में नौकरी दिलाने के लिए दिसम्बर, 2017 में 5.50 लाख रुपए की डील की थी। इंटक नेता को बतौर एडवांस एक लाख रुपए का चेक तथा 50 हजार रुपए नगद दिए गए। जयप्रकाश यादव ने कलेश राम साहू को बताया कि बालको में वैकेंसी नहीं है, लेकिन वो चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज में महेन्द्र की नौकरी लगवा देगा। इसके लिए इंटक के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सिंह का हवाला दिया गया।

कई माह गुजर जाने के बाद भी नौकरी नहीं मिलने पर कलेश राम साहू ने जयप्रकाश यादव से पैसे वापस करने कहा गया। लंबा समय बीत जाने के बाद भी पैसे वापस नहीं किए। कलेश ने आरोप लगाया कि पैसे मांगने पर जयप्रकाश यादव ने धौंस दिखाना शुरू कर दिया। कहा कि वो और संजय सिंह बड़े श्रमिक नेता हैं।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: