Advertisement

कोरबा, 20 दिसम्बर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व में 14.12.2025 से 20.12.2025 तक राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया गया। समापन समारोह मुख्य अभियंता संजीव कंसल की अध्यक्षता एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश्वरी रावत, लक्ष्मी नारायण सूर्यवंशी, सुनील सरना एवं समीर देशपांडे के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर श्री कंसल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सप्ताह भर चले इस राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के विभिन्न कार्यक्रमों से हम सभी को ऊर्जा संरक्षण की जो प्रेरणा मिली हैं, उससे हम सभी को कार्य के प्रति जागरूक रहना है, साथ ही औरों को भी ऊर्जा संरक्षण के बारे में हमें जागरूक करना है।

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के दौरान कर्मियों में जागरूकता उत्पन्न करने के लिये निबंध, नारा, कविता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

चित्रकला प्रतियोगिता में नर्सरी-क्लास 2 तक के बच्चों में सिद्धी सोनी (प्रथम), सान्वी सिंह (द्वितीय), शिप्रा मुंगेल (तृतीय) प्राथमिक वर्ग में आशी गुप्ता (प्रथम), हर्षवर्धन सोनी (द्वितीय) तृषा फुटाने (तृतीय) माध्यमिक स्तर वर्ग में आभा राठौर (प्रथम), अनुकृति बनाफर (द्वितीय) चिनमय ठाकुर (तृतीय) स्थान प्राप्त किया।

Advertisement

नारा प्रतियोगिता में अधिकारी वर्ग में आलोक शर्मा (प्रथम), माया सिंह (द्वितीय), अमित फुटाने (तृतीय) कविता प्रतियोगिता में सीमा राठौर (प्रथम) आलोक शर्मा (द्वितीय), नेहा अहीरे (तृतीय) निबंध प्रतियोगिता में हेमलता गुरूपंच (प्रथम) धनेश्वरी साहू (द्वितीय) रही।

नारा प्रतियोगिता कर्मचारी वर्ग में घनश्याम साहू (प्रथम) उदय कुमार राठौर (द्वितीय) प्रमोद कुमार राठौर (तृतीय) कविता प्रतियोगिता में घनश्याम साहू (प्रथम) सागर देवांगन (द्वितीय) मीरा कनेर (तृतीय) निबंध प्रतियोगिता में सागर देवांगन (प्रथम) उदय कुमार राठौर (द्वितीय) प्रमोद कुमार राठौर (तृतीय) स्थान प्राप्त किया।

ठेका श्रमिक वर्ग में नारा प्रतियोगिता में मनीषा देवांगन (प्रथम), महिपाल कैवर्त (द्वितीय) मनीषा लहरे (तृतीय) कविता प्रतियोगिता में आकाश कुमार बरेठ (प्रथम), नरोत्तम कुमार (द्वितीय), मनीषा देवांगन (तृतीय) तथा निबंध प्रतियोगिता में महिपाल कैवर्त (प्रथम) आकाश कुमार बरेठ (द्वितीय), मनीषा देवांगन एवं भुवनेश्वरी साहू (तृतीय) स्थान रही।

कार्यक्रम का संचालन सहायक अभियंता प्रियंका पांडे, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम सहायक अभियंता, ओमप्रकाश साहू द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता (दक्षता) अनिल गुप्ता द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यपालन अभियंता रंजना फुटाने एवं कर्मी मनीषा देवांगन, एम. मरियम्मल का सहयोग सराहनीय रहा।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement