कोरबा : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन

स्वार्थ त्याग कर आने वाली पीढ़ी के लिए ऊर्जा का संरक्षण करना चाहिए- श्री बंजारा

कोरबा, 15 दिसम्बर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा (पूर्व) में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन 14 दिसम्बर, 2021 को किया गया। कार्यक्रम में के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा थे। अतिरिक्त मुख्य अभियंता द्वय शैलेन्द्र कुमार शर्मा, चंचल पैकरा रजनीश जैन, श्रीमती अंजना कुजुर, श्रीमती राजेश्वरी रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री बंजारा द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियां एवं ठेका श्रमिकों को ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाई गई। श्री बंजारा ने ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऊर्जा बचाने हेतु लोगों में चेतना जागृत करना इस आयोजन का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि हम रोजमर्रा के कार्यो में भी ऊर्जा बचा सकते है। हमें अपना स्वार्थ त्याग कर आने वाली पीढ़ी के लिए उपलब्ध संसाधनों का संरक्षण करना चाहिए तथा अक्षय ऊर्जा के स्रोतो का अधिकाधिक उपयोग करने संबधी संदेश दिया। साथ ही ऊर्जा संरक्षा पर उन्होंने बताया, कि पर्यावरण का संतुलन दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रहा है। इसका दुष्परिणाम हम सभी को ग्लोबल वार्मिग, चक्रवात, बाड़ व तुफान के रूप में देखने को मिल रहा है।

कार्यक्रम में शैलेन्द्र शर्मा ने कहा कि ऊर्जा के संसाधनों का सीमित उपयोग करना चाहिए। रजनीश जैन ने ऊर्जा को कुशल व दक्ष तरीके से उपयोग करने को कहा। चंचल पैकरा ने सभी कर्मचारी एवं ठेका श्रमिकों को ऊर्जा संरक्षण के प्रति ध्यान आकर्षित किया। श्रीमती अंजना कुजूर ने कहा हम सभी को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक बनना है। श्रीमती राजेश्वरी रावत ने ऊर्जा संरक्षण के प्रति सभी लोगों में जागरूकता बढाने का आहवान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अतुल पुनवटकर, अधीक्षण यंत्री (दक्षता) ने की। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रंजना फुटाने, कार्यपालन अभियंता (दक्षता) ने किया। आभार प्रदर्शन दीपक साहू, सहायक अभियंता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एचसी शुक्ला एनर्जी मैनेजर, अजीत तिर्की, वरिष्ठ कल्याण अधिकारी (प्रभार) एवं समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण का सहयोग रहा।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing