Fire at Pachpadra Refinery : PM नरेंद्र मोदी के आने से ठीक 24 घंटे पहले राजस्थान के बालोतरा जिले में पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग लग गई। एहतियात के तौर पर आस-पास के पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है। PM मोदी कल (21 अप्रैल) रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले हैं।
यूनिट में कच्चा तेल गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से पाइपलाइन के ज़रिए पहुंचता है। यह ₹80,000 करोड़ का प्रोजेक्ट HPCL और राजस्थान सरकार का जॉइंट वेंचर है।
आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और रिफाइनरी प्रबंधन में हलचल तेज हो गई। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। सीएम घटनास्थल के लिए रवाना हो गए है। रिफाइनरी के जिस हिस्से में आग लगी उससे कोई 800 मीटर की दूरी पर उद्घाटन समारोह के लिए सभास्थल बनाया गया है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









