Tuesday, August 11, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल JBCCI- XII पर कोयला मजदूर पंचायत की हुंकार! 10 अगस्त को SECL...

JBCCI- XII पर कोयला मजदूर पंचायत की हुंकार! 10 अगस्त को SECL के सभी क्षेत्रों में होगा जोरदार प्रदर्शन

उस्मानी ने सभी कोयला श्रमिकों से अपील करते हुए कहा कि 10 अगस्त को बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी एकजुटता का परिचय दें।

Advertisement

कोरबा | Industrial Punch : 12वें राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते (NCWA- XII) और ज्वाइंट बाइपार्टाइट कमेटी फॉर कोल इंडस्ट्री (JBCCI- XII) के तत्काल गठन की मांग को लेकर आंदोलन तेज होता जा रहा है। हिंद मजदूर सभा (HMS) से संबद्ध कोयला मजदूर पंचायत ने 10 अगस्त, 2026 को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के सभी क्षेत्रों में क्षेत्रीय महाप्रबंधक (GM) कार्यालयों के समक्ष प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

इसे भी पढ़ें: HMS नेता नाथूलाल पाण्डेय ने किया दावा- JBCCI का नहीं होगा गठन

इस संबंध में संगठन ने SECL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक को औपचारिक सूचना भी भेज दी है।

हिंद खदान मजदूर फेडरेशन (HKMF) के राष्ट्रीय सहायक महामंत्री अख्तर जावेद उस्मानी ने बताया कि 22 जुलाई 2026 को चारों राष्ट्रीय श्रमिक संगठनों की ऑनलाइन बैठक में लिए गए निर्णय तथा हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय महामंत्री हरभजन सिंह सिद्धू के निर्देशानुसार पूरे कोल इंडिया लिमिटेड की सभी कंपनियों में संयुक्त मोर्चे के बैनर तले प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन का उद्देश्य कोल इंडिया प्रबंधन को JBCCI- XII का तत्काल गठन करने और NCWA- XII की वेतन वार्ता शुरू करने के लिए बाध्य करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन श्रमिकों की लंबे समय से लंबित मांगों की अनदेखी कर रहा है।

अख्तर जावेद उस्मानी ने सभी कोयला श्रमिकों से अपील करते हुए कहा कि 10 अगस्त को बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी एकजुटता का परिचय दें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि श्रमिक संगठित नहीं हुए तो प्रबंधन नए लेबर कोड का सहारा लेकर मजदूरों की सुविधाओं और अधिकारों में कटौती कर सकता है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 12 सितंबर, 2026 को रांची में कोयला मजदूरों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें आंदोलन के अगले चरण की रणनीति तय की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: JBCCI- XII पर आर-पार की तैयारी! BMS ने दूसरे चरण के आंदोलन का नेतृत्व करने उतारे दिग्गज

चारों राष्ट्रीय श्रमिक संगठनों ने फिलहाल एकमात्र मांग—JBCCI- XII का गठन और NCWA- XII की वार्ता प्रारंभ करने—को लेकर संयुक्त आंदोलन शुरू किया है। संगठन का कहना है कि 10 अगस्त का प्रदर्शन आने वाले समय में बड़े राष्ट्रीय आंदोलन की नींव साबित होगा।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट