Advertisement

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) प्रबंधन ने वेज बोर्ड कर्मचारियों के लिए वैरिएबल डियरनेस अलाउंस (VDA) की नई दर जारी कर दी है। कार्यालय ज्ञापन के अनुसार 1 जून, 2026 से 31 अगस्त,2026 तक कर्मचारियों को 25.0 प्रतिशत VDA का भुगतान किया जाएगा।

कोल इंडिया के एमपी एंड आईआर डिवीजन द्वारा 8 जून, 2026 को जारी आदेश में बताया गया है कि जनवरी 2026 से मार्च 2026 तिमाही के AICPI (All India Consumer Price Index) के औसत के आधार पर यह संशोधन किया गया है।

आदेश के अनुसार:

  • जनवरी 2026 AICPI : 9768.75
  • फरवरी 2026 AICPI : 9762.18
  • मार्च 2026 AICPI : 9801.62
  • AICPI में कुल वृद्धि : 1958.52 अंक
  • VDA दर : 25.0%

यह बढ़ा हुआ VDA कोल इंडिया एवं उसकी सभी अनुषंगी कंपनियों के वेज बोर्ड कर्मचारियों को 1 जून 2026 से 31 अगस्त 2026 तक देय होगा।

Advertisement

VDA (Variable Dearness Allowance) महंगाई के प्रभाव को संतुलित करने के लिए कर्मचारियों को दिया जाने वाला भत्ता है। कोल इंडिया में इसकी समीक्षा प्रत्येक वर्ष 1 मार्च, 1 जून, 1 सितंबर और 1 दिसंबर को की जाती है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

 

Advertisement