Tuesday, September 15, 2026
Home Industrial (हिंदी) कॉर्पोरेट LIC को ICICI Bank में 9.99% तक हिस्सेदारी बढ़ाने की RBI से...

LIC को ICICI Bank में 9.99% तक हिस्सेदारी बढ़ाने की RBI से मंजूरी

HDFC Bank की फाइलिंग के अनुसार, LIC के पास फिलहाल बैंक की कुल शेयर कैपिटल में करीब 4.11% हिस्सेदारी है।

Advertisement

नई दिल्ली। IndustrialPunch : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सरकारी बीमा कंपनी LIC को निजी क्षेत्र के बड़े बैंक ICICI Bank में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। RBI की मंजूरी के तहत LIC बैंक की पेड-अप शेयर कैपिटल या वोटिंग राइट्स में कुल 9.99% तक हिस्सेदारी हासिल कर सकती है।

यह मंजूरी एक साल के लिए वैध रहेगी। इस अवधि के दौरान LIC को सभी जरूरी नियामकीय शर्तों का पालन करना होगा। यदि निर्धारित एक साल में हिस्सेदारी नहीं खरीदी जाती है, तो RBI की यह मंजूरी स्वतः समाप्त हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा समेत चार पर CBI की FIR, ₹1,322 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप

4 सितंबर को ICICI Bank को मिला अप्रूवल

Advertisement

ICICI Bank ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे 4 सितंबर 2026 को RBI के अप्रूवल लेटर की कॉपी प्राप्त हुई। इसके बाद LIC के लिए बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का रास्ता खुल गया है।

हालांकि, RBI की मंजूरी का मतलब यह नहीं है कि LIC तत्काल 9.99% हिस्सेदारी खरीद लेगी। वास्तविक खरीदारी LIC के निवेश निर्णय और बाजार परिस्थितियों पर निर्भर करेगी।

HDFC Bank में भी 9.99% तक हिस्सेदारी की मंजूरी

LIC को इससे पहले HDFC Bank में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 9.99% तक करने की RBI से अनुमति मिल चुकी है। HDFC Bank की फाइलिंग के अनुसार, LIC के पास फिलहाल बैंक की कुल शेयर कैपिटल में करीब 4.11% हिस्सेदारी है।

ICICI Bank और HDFC Bank जैसे बड़े निजी बैंकों में हिस्सेदारी बढ़ाने की अनुमति LIC की निवेश रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

LIC शेयर पर भी रहेगी बाजार की नजर

इस खबर के बीच LIC के शेयर पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। 4 सितंबर 2026 को LIC का शेयर 0.096% की मामूली गिरावट के साथ ₹416.50 पर बंद हुआ।

इसे भी पढ़ें: NCL : लाभांश पर यूनियनों का दबाव तेज, दीपावली से पहले भुगतान की मांग

पिछले एक महीने में LIC के शेयर में करीब 5.98% की तेजी आई है। हालांकि, इस साल अब तक शेयर करीब 2.32% नीचे है, जबकि पिछले एक साल में इसमें करीब 5.06% की गिरावट दर्ज की गई है।

LIC के ICICI Bank में संभावित हिस्सेदारी बढ़ाने से उसके निवेश पोर्टफोलियो में बैंकिंग सेक्टर का एक्सपोजर बढ़ सकता है। हालांकि, वास्तविक हिस्सेदारी खरीद और इसके वित्तीय प्रभाव की तस्वीर आने वाले समय में स्पष्ट होगी।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट