Live Update : उपचुनाव का पहला रिजल्ट आया, भाजपा के गढ़ धरियावद में कांग्रेस की जीत, रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा

देश में 3 लोकसभा और 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है।

देश में 3 लोकसभा और 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। मंडी संसदीय सीट पर कांग्रेस कैंडिडेट प्रतिभा सिंह भाजपा उम्मीदवार रिटायर्ड ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह से बढ़त बनाए हुए हैं।

राजस्थान में BJP के गढ़ धरियावद में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। यहां अपने ही गढ़ में BJP तीसरे नंबर पर रही है। कांग्रेस अब हिमाचल प्रदेश की तीनों सीटों पर आगे चल रही है।

मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा और जोबट विधानसभा सीट पर BJP को बड़ी बढ़त मिल गई है। काउंटिंग के आंकड़े देखें, तो पृथ्वीपुर और जोबट सीटें BJP ने कांग्रेस से छीन ली हैं। वहीं, BJP की सीट रही रैगांव पर कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। इस तरह एमपी में BJP को एक सीट का फायदा होता दिखाई दे रहा है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing