Live Update : हिमाचल, राजस्थान व पश्चिम बंगाल में भाजपा को झटका, हिमाचल में कांग्रेस ने उपचुनाव में एक लोकसभा व 3 विधानसभा सीटें जीती

देश में 3 लोकसभा और 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान व पश्चित बंगाल में भाजपा को झटका लगा है।

देश में 3 लोकसभा और 14 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान व पश्चित बंगाल में भाजपा को झटका लगा है।

हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा और अर्की, फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती पूरी हो गई है। मंडी लोकसभा सीट और तीनों विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई हैं, जो राज्य में सत्ताधारी BJP के लिए करारा झटका है। मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस की प्रतिभा सिंह ने BJP के रिटायर्ड ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह को 8766 वोट से हरा दिया है। पहले यह सीट BJP के पास थी। प्रतिभा सिंह को कुल 365650 और ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह को 356884 वोट मिले। अर्की विधानसभा सीट पर कांग्रेस के संजय अवस्थी, जुब्बल-कोटखाई सीट पर रोहित ठाकुर और फतेहपुर सीट पर कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया ने जीत दर्ज की। उपचुनाव से पहले मंडी लोकसभा सीट और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट भाजपा के पास थी वहीं अर्की और फतेहपुर विधानसभा सीटें कांग्रेस के पास थीं।

राजस्थान के धरियावद में कांग्रेस के नगराज मीणा ने कुल 18 हजार वोटों से जीत हासिल की है। यहां दूसरे स्थान पर निर्दलीय चुनाव में उतरे थावरचंद मीणा रहे। वहीं, BJP तीसरे नंबर पर रही, जबकि ये सीट BJP का गढ़ मानी जाती है। इधर, वल्लभनगर में भी कांग्रेस की प्रीति शक्तावत ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने BJP के हिम्मत सिंह झाला को हराया है। वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत और धारियावाड़ से BJP विधायक गौतम लाल मीणा के निधन के कारण उपचुनाव हुए हैं।

तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में गोसाबा, खरदाहा, दिनहाटा सीट पर जीत गई। शांतिपुर विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है।

कर्नाटक उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस ने एक-एक सीट जीती है।

मिजो नेशनल फ्रंट ने मिजोरम की इकलौती विधानसभा सीट जीती है।

नगालैंड में उपचुनाव कराने वाले इकलौते विधानसभा क्षेत्र शामटोर चेसोर में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने जीत हासिल की है।

असम उपचुनावः थौरा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी की जीत, बाकी 4 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing