Tuesday, July 21, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल MCL : नियमित और ठेका कामगारों को मिलेंगे 74.68 करोड़ रुपए मूल्य...

MCL : नियमित और ठेका कामगारों को मिलेंगे 74.68 करोड़ रुपए मूल्य के गिफ्ट कार्ड

ठेका कामगारों को 15- 15 हजार रुपए मूल्य का गिफ्ट कार्ड मिलेगा। उपहार कार्ड आईसीआईसीआई बैंक से प्राप्त करने होंगे।

Advertisement

संबलपुर, 21 जुलाई। कोल इंडिया (CIL) की सबसे बड़ी कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) 42 हजार से अधिक नियमित कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों को लगभग पौने 74 करोड़ रुपए के गिफ्ट कार्ड (Gift Card) देने जा रहा है।

सोमवार को एमसीएल के महाप्रबंधक (HR & MP/IR) ने इस आशय का सर्कुलर जारी किया है। इसके अनुसार 21 हजार 708 नियमित कर्मचारियों को 20- 20 हजार रुपए मूल्य के उपहार कार्ड प्रदान किया जाएगा। 20 हजार 842 ठेका कामगारों को भी उपहार कार्ड दिया जाएगा।

ठेका कामगारों को 15- 15 हजार रुपए मूल्य का गिफ्ट कार्ड मिलेगा। उपहार कार्ड आईसीआईसीआई बैंक से प्राप्त करने होंगे। उपहार कार्ड प्राप्त करने के लिए बैंक का स्थान एवं समय भी निश्चित कर दिया गया है।

यहां बताना होगा कि एमसीएल ने वित्तीय वर्ष 2024- 25 में 225.17 मिलियन टन (MT) कोयला उत्पादन कर एक नया रिकार्ड कायम किया है। 206.69 मिलियन टन कोल डिस्पैच दर्ज किया गया।

Advertisement

इतने पैसे होंगे खर्च

एमसीएल प्रबंधन द्वारा 42 हजार 550 नियमित एवं ठेका कामगारों को उपहार कार्ड दिया जा रहा है। नियमित कामगारों को 43 करोड़ 41 लाख 60 हजार रुपए मूल्य के उपहार कार्ड मिलेंगे। जबकि ठेका कामगारों को 31 करोड़ 26 लाख 30 हजार रुपए मूल्य के उपहार कार्ड दिए जाएंगे। इस तरह से कुल 74 करोड़ 67 लाख 90 हजार रुपए मूल्य के उपहार कार्ड के रूप में व्यय होंगे।

कोलफील्ड्सवार लाभ प्राप्त करने वाले कामगार

तालचर कोलफील्ड्स :

नियमित कर्मचारी – 13763
ठेका श्रमिक – 10345

आईबी कोलफील्ड्स :

नियमित कर्मचारी – 6911
ठेका श्रमिक – 10497

कॉरपोरेट ऑफिस :

नियमित कर्मचारी – 1034
ठेका श्रमिक – निरंक

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट