ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के 27 लाख से अधिक श्रमिकों ने पंजीकरण कराया

ई-श्रम पोर्टल की शुरूआत के बाद से अब तक असंगठित क्षेत्र के 27 लाख से अधिक श्रमिकों ने इस पर पंजीकरण कराया है।

ई-श्रम पोर्टल की शुरूआत के बाद से अब तक असंगठित क्षेत्र के 27 लाख से अधिक श्रमिकों ने इस पर पंजीकरण कराया है। ई-श्रम पोर्टल पिछले महीने शुरू किया गया था जो असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के डेटा-बेस रखता है और उनके कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं के बेहतर कार्यान्वयन की सुविधा उपलब्‍ध कराता है।

केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत है और वह दुर्घटना का शिकार हो जाता है तो वह मृत्यु या स्थायी विकलांगता पर दो लाख रुपये और आंशिक विकलांगता पर एक लाख रुपये प्राप्‍त करने का पात्र होगा।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing