सिंगरौली। IndustrialPunch : नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के नवनियुक्त चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने बुधवार को कंपनी की जयंत और निगाही खदानों का अपना पहला दौरा किया। NCL, कोल इंडिया लिमिटेड की सिंगरौली स्थित प्रमुख अनुषंगी कंपनी है।
इसे भी पढ़ें: SECL में बड़ा बदलाव, रमेश चंद्र महापात्र ने संभाला निदेशक तकनीकी-संचालन का पदभार
दौरे के दौरान CMD ने दोनों परियोजनाओं में चल रहे खनन कार्यों का निरीक्षण किया और उत्पादन एवं डिस्पैच की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने माइन प्लानिंग, सुरक्षा उपायों और परिचालन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की भी जानकारी ली।
उत्पादन और डिस्पैच लक्ष्य पर जोर
श्री जयकुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत करते हुए कंपनी के निर्धारित उत्पादन एवं डिस्पैच लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।
उन्होंने कर्मचारियों को परिचालन उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्ध रहने और टीम भावना के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। NCL में मानसून के बाद उत्पादन एवं कोयला आपूर्ति में भी तेजी दर्ज की गई है। 8 सितंबर तक कंपनी का वित्त वर्ष 2026-27 का संचयी उत्पादन 51.43 मिलियन टन और कुल कोयला आपूर्ति 55 मिलियन टन बताई गई है।
सुरक्षा और माइन प्लानिंग पर विशेष फोकस
जयंत और निगाही परियोजनाओं के निरीक्षण के दौरान सुरक्षित खनन संचालन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही माइन प्लानिंग, उत्पादन गतिविधियों और कोयला डिस्पैच व्यवस्था की समीक्षा की गई।
NCL की जयंत और निगाही दोनों ही प्रमुख ओपनकास्ट परियोजनाएं हैं और कंपनी के उत्पादन में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। कोयला मंत्रालय के उपलब्ध आंकड़ों में भी जयंत और निगाही को NCL की प्रमुख उत्पादनकारी खदानों में शामिल किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी
CMD के दौरे के दौरान Technical Secretary to CMD, NCL, क्षेत्रीय महाप्रबंधक (Area General Managers) तथा संबंधित परियोजनाओं के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उन्हें परियोजनाओं की परिचालन स्थिति और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें: HMS : नाथूलाल पाण्डेय के आरोपों पर सिद्धू का करारा पलटवार— “व्यक्ति अपने कर्मों के चक्रव्यूह में खुद फंसता है”
NCL को मिला नया नेतृत्व
एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने हाल ही में NCL के CMD का पदभार संभाला है। इससे पहले वे South Eastern Coalfields Limited (SECL) में Director (Technical/Operations) के पद पर कार्यरत थे। उनके पास मैकेनाइज्ड अंडरग्राउंड एवं ओपनकास्ट कोयला तथा लिग्नाइट खनन संचालन का 34 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
SECL में उनके कार्यकाल के दौरान उत्पादन, ऑफटेक और OB removal में रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ माइन आधुनिकीकरण और मशीनीकरण पर भी जोर दिया गया था।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









