Advertisement

गुरुवार को भारत सरकार की मिनिरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्डस लिमिटेड (NCL) ने कोयला ख़ान भविष्य निधि संगठन के सहयोग से सेवानिवृत्त कर्मियों हेतु डिजिटल लाइफ सेर्टिफिकेट 4.0 अभियान का शुभारंभ किया।

इस दौरान सीएमडी, एनसीएल श्री बी साईराम ने उपस्थित पेंशनभोगियों से रूबरू होते हुए कहा कि डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सरल, तेज और स्मार्ट प्रक्रिया है। उन्होंने इस प्रक्रिया के तहत डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का पेंशनभोगियों से आह्वान किया ।

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पेंशनभोगियों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट प्राप्त करने की संपूर्ण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही, डेमो सत्र के माध्यम से कुछ पेंशनधारकों के जीवन प्रमाण पत्र भी बनाए गए।

एनसीएल द्वारा आयोजित इस विशेष अभियान का उद्देश्य पेंशनधारकों के जीवन प्रमाण पत्र डिजिटल माध्यम से सरल एवं निः शुल्क रूप से जमा कराना है। इस अभियान के अन्तर्गत, एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों में डीएलसी कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं।

Advertisement

कंपनी मुख्यालय में आगामी 12 नवंबर और 13 नवंबर, 2025 को डीएलसी कैंप लगाया जाएगा।इसके अतिरिक्त निगाही परियोजना में आगामी 10 से 11 नवंबर, बीना परियोजना में 14 से 17 नवंबर, कृष्णशिला परियोजना में 18 से 19 और ककरी परियोजना में 20 से 21 नवंबर को डीएलसी कैंप का आयोज़न किया जाएगा।

कार्यशाला का आयोजन कोयला ख़ान भविष्य निधि संगठन, सिंगरौली और पेंशन विभाग, एनसीएल के संयोजन से किया गया।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा 1 नवम्बर, 2025 से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) अभियान 4.0 की शुरुआत की गयी है, जिसके तहत देशभर के पेंशनर्स बिना किसी परेशानी के घर बैठे ही अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकें।

Advertisement