Advertisement

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के कर्मचारियों को फाइनेंशियल रिवार्ड के तौर पर 42 हजार रुपए मिलेंगे। मंगलवार, 6 अप्रेल, 2026 को प्रबंधन ने इस आशय का कार्यालय आदेश जारी किया है।

एनसीएल के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने 20 मार्च, 2026 को हुई 315वीं मीटिंग में फाइनेंशियल ईयर 2024- 2025 के लिए प्रोडक्शन टारगेट पार करने पर 13510 एलिजिबल कर्मचारियों (एग्जीक्यूटिव कैडर कर्मचारियों सहित) को 42,000 की फाइनेंशियल मदद (रिवॉर्ड) देने की मंज़ूरी दी थी।

एनसीएल ने 2024- 25 में लक्ष्य पूरा करते हुए 139 मिलियन टन (MT) उत्पादन किया था। यह रिवार्ड राशि अप्रेल के वेतन के साथ जुड़ कर मिलेगी। यहां बताना होगा 2025- 26 में भी एनसीएल ने उत्पादन टारगेट पार किया है।

रिवार्ड के लिए ये होंगे पात्रता

Advertisement
  • जो कर्मचारी फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के दौरान कम से कम छह महीने तक कंपनी के रोल पर थे, वे इस फायदे के लिए एलिजिबल होंगे। इस मामले में, अटेंडेंस (फिजिकल और ऑथराइज्ड लीव) उस समय के दौरान 100 दिनों से कम नहीं होगी।
  • एलिजिबिलिटी तय करने के लिए सभी तरह की ऑथराइज़्ड छुट्टियों (स्टडी लीव को छोड़कर) को ध्यान में रखा जाएगा।
  • जो कर्मचारी सुपरएनुएशन/रिटायरमेंट, मौत, इस्तीफे या एनसीएल से ट्रांसफर की वजह से कंपनी की सर्विस से अलग हो गए हैं, वे भी एलिजिबल होंगे, बशर्ते वे ऊपर बताई गई शर्तें पूरी करते हों।
  • कंपनी की सेवाओं से (फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के दौरान) धोखाधड़ी, दंगा या हिंसक व्यवहार, चोरी, कंपनी की प्रॉपर्टी का गलत इस्तेमाल या तोड़फोड़ करने के कारण निकाले गए कर्मचारियों को ऊपर दिया गया फायदा पाने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
  • वे प्रशिक्षु जो वर्ष 2024-25 के दौरान प्रशिक्षु अधिनियम, 1961 के अंतर्गत समेकित वजीफा प्राप्त कर रहे थे, लाभ के लिए पात्र नहीं होंगे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement