Sunday, May 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल NCL की 40वीं वार्षिक आम बैठक, चेयरमैन प्रसाद ने कहा- उत्कृष्ट कंपनी

NCL की 40वीं वार्षिक आम बैठक, चेयरमैन प्रसाद ने कहा- उत्कृष्ट कंपनी

कंपनी ने श्रमिक सहभागिता व सौहार्दपूर्ण औद्योगिक संबंध के भी नए पैमाने गढ़े हैं व आगे भी कर्मियों की चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है ।

Advertisement

सिंगरौली, 17 जुलाई। गुरुवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) की 40वीं वार्षिक आम बैठक (Annual General Meeting) सिंगरौली स्थित मुख्यालय में सम्पन्न हुई।

इस दौरान बैठक में एनसीएल की होल्डिंग कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष पी. एम. प्रसाद, एनसीएल सीएमडी बी. साईराम, निदेशक (मानव संसाधन) कोल इंडिया, विनय रंजन, एनसीएल के निदेशक (मानव संसाधन), मनीष कुमार, निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीक) सुनील प्रसाद सिंह, कंपनी सचिव (कोल इंडिया) बी. पी. दूबे, कंपनी सचिव (एनसीएल) सुशांत पांडा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष पी. एम. प्रसाद ने एनसीएल की कार्य संस्कृति को अनुकरणीय बताते हुए इसे कोल इंडिया की उत्कृष्ट कंपनी बताया व वित्त वर्ष में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इसके साथ ही उन्होनें सभी कर्मियों से राष्ट्र की ऊर्जा आत्मनिर्भरता के आलोक में सुरक्षित संचालन के साथ निरंतर योगदान देने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान कंपनी की गतिविधियों व प्रदर्शन का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। एनसीएल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में कोयला उत्पादन, प्रेषण, अधिभार हटाव जैसे भौतिक पैमानों के साथ वित्तीय मानकों पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

Advertisement

इस अवसर पर एनसीएल सीएमडी बी. साईराम ने कंपनी की इस वर्ष की सफलताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनसीएल ने वित्त वर्ष 2024-25 में 139 मिलियन टन कोयला उत्पादन, 137.70 मिलियन टन कोयला प्रेषण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

वर्ष 2024-25 में एनसीएल ने देश की ऊर्जा आकांक्षाओं के अनूरूप अपने कुल प्रेषण का लगभग 86 प्रतिशत (118.51 मिलियन टन) कोयला बिजली क्षेत्र को प्रेषित किया है।

शेयरहोल्डर्स को संबोधित अपने संदेश में एनसीएल, सीएमडी श्री साईराम ने कहा कि एनसीएल पर्यावरण अनुकूल पद्धतियों के साथ सतत खनन के लिए प्रतिबद्ध है और वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी ने 84 प्रतिशत से अधिक कोयला हरित माध्यमों से प्रेषित किया है।

इतना ही नहीं कंपनी ने वित्तीय मानकों पर भी अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है जिसके तहत कंपनी का सकल टर्नओवर वित्त वर्ष 2024-25 में 35,138.09 करोड़ रुपये रहा है। साथ ही कंपनी का कर पूर्व लाभ 12,803.13 करोड़ रुपये व कर उपरांत लाभ 9,583.29 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने वर्ष 2024- 25 में शेयरहोल्डर्स को 4,038.02 करोड़ रुपये का लाभांश भी दिया है। एनसीएल ने एमओयू लक्ष्य 2170.00 करोड़ रुपये के मुकाबले 3,289.56 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय किया है ।

सीएमडी, एनसीएल ने शेयरहोल्डर्स के नाम अपने संदेश में बताया कि कंपनी ने विगत वर्ष निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत स्थानीय समाज के उत्थान पर लक्ष्य से अधिक 192.19 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। साथ ही विभिन्न नई सीएसआर पहल जैसे चरक, नन्हा सा दिल-एनसीएल, मेडिकल मोबाइल यूनिट के माध्यम से सिंगरौली परिक्षेत्र में स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कंपनी ने श्रमिक सहभागिता व सौहार्दपूर्ण औद्योगिक संबंध के भी नए पैमाने गढ़े हैं व आगे भी कर्मियों की चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है ।

एनसीएल को वित्त वर्ष 2025-26 में 140 मिलियन टन कोयला उत्पादन एवं 141 मिलियन टन प्रेषण के साथ 500 मिलियन क्यूबिक मीटर ओवरबर्डेन रिमुवल का लक्ष्य दिया गया है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: