Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल NCWA- XI : DPE की बाधा को दूर करने में CIL चेयरमैन...

NCWA- XI : DPE की बाधा को दूर करने में CIL चेयरमैन जुटे हैं, आज देर शाम पॉजिटिव न्यूज़ आने की संभावना, नहीं तो …

इसकी प्रबल संभावना बनी हुई है कि आज देर शाम तक कोयला कामगारों के पक्ष में पॉजिटिव ख़बर आ सकती है।

Advertisement

नई दिल्ली, 22 जून। कोयला कामगारों के 11वें वेतन समझौते की डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक इंटरपरिजेस ( DPE) में फंसी पेंच को बाहर निकालने में सीआईएल चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल जुटे हुए हैं।

कोयला मंत्रालय के सूत्रों ने industrialpunch.com को बताया है कि डीपीई संबंधी बाधा को दूर करने की जोरदार जुगत चल रही है। इसकी प्रबल संभावना बनी हुई है कि आज देर शाम तक कोयला कामगारों के पक्ष में पॉजिटिव ख़बर आ सकती है। यानी नए वेतनमान को लागू करने की हरी झंडी मिल जाएगी।

दूसरी यदि आज यह मामला नहीं सुलझा तो फिर इंतजार करना होगा। बताया गया है कि कोल सेक्रेटरी अमृतलाल मीणा विदेश यात्रा पर रवाना हो रहे हैं।

सूत्रों ने यह भी बताया है कि 11वें वेतन समझौते संबंधी फ़ाइल को कोयला मंत्रालय के नए जॉइंट सेक्रटरी देख रहे हैं। कोल इंडिया संबंधी मामले देखने वाले जॉइंट सेक्रेटरी बीपी पति छुट्टी पर चले गए हैं। कहा जा रहा कि उनके छुट्टी पर जाने का कारण 11वां वेतन समझौता और डीपीई है।

Advertisement

बहरहाल देखना होगा कि आज देर शाम तक कुछ अच्छी खबर आती है या नहीं, या फिर डीपीई का पेंच फंसा रहता है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: