Monday, April 20, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल NCWA- XI : एग्जीक्यूटिव E- 1 से E- 5 के ग्रॉस पे...

NCWA- XI : एग्जीक्यूटिव E- 1 से E- 5 के ग्रॉस पे में इतना आ रहा अंतर, CMOAI ने कहा- सीआईएल ने गुमराह किया

NCWA- XI के लागू होते ही वेतन विवाद का मुद्दा गहरा गया है। अधिकारियों के संगठनों ने कोल इंडिया प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Advertisement

नई दिल्ली, 27 जून। NCWA- XI के लागू होते ही वेतन विवाद का मुद्दा गहरा गया है। अधिकारियों के संगठनों ने कोल इंडिया प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। CMOAI ने सीधे आरोप लगाए हैं कि CIL ने वेतन विवाद की जानकारी नहीं देकर कोयला मंत्रालय को गुमराह किया गया है। DPE की गाइडलाइन को किनारे कर NCWA- XI को मंजूरी दे दी गई है।

इसे भी पढ़ें: CMOAI का कोल सेक्रेटरी एवं CIL चेयरमैन को अल्टीमेटम, 15 जुलाई तक फैसला नहीं लिया तो आंदोलन

यहां बताना होगा कि कोयला कामगारों को 19 फीसदी MGB का लाभ देने से वेतन विसंगति की स्थिति निर्मित हो रही है। इस ओवर लैपिंग को लेकर कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMOAI) ने आपत्ति दर्ज कराई थी।

CMOAI ने महारत्न कंपनी के बराबर पे- स्केल के अपग्रेडेशन लागू करने की मांग के साथ सीआईएल प्रबंधन के साथ बैठक की थी और सहमति बना ली थी। इस आशय का प्रस्ताव CIL ने कोयला मंत्रालय को भेजा दिया था। बताया गया है कि NCWA- XI के लागू होने से E- 1 से E- 5 तक एग्जीक्यूटिव वर्ग के वेतन में कामगारों से 2,319 रुपए से लेकर 71 हजार 398 रुपए तक अंतर आ रहा है।

Advertisement
  • E- 1 का बेसिक, वीडीए, पर्क्स जोड़कर 69,080 रुपए बनते हैं। NCWA- XI के मुकाबले E- 1 के ग्रॉस पे में 71,398 रुपए का अंतर आएगा।
  • E- 2 का बेसिक, वीडीए, पर्क्स जोड़कर 86,350 रुपए बनते हैं। NCWA- XI के मुकाबले E- 2 के ग्रॉस पे में 54,128 रुपए का अंतर आएगा।
  • E- 3 का बेसिक, वीडीए, पर्क्स जोड़कर 1,03,620 रुपए बनते हैं। NCWA- XI के मुकाबले E- 3 के ग्रॉस पे में 36,858 रुपए का अंतर आएगा।
  • E- 4 का बेसिक, वीडीए, पर्क्स जोड़कर 1,20,890 रुपए बनते हैं। NCWA- XI के मुकाबले E- 4 के ग्रॉस पे में 19,588 रुपए का अंतर आएगा।
  • E- 5 का बेसिक, वीडीए, पर्क्स जोड़कर 1,38,160 रुपए बनते हैं। NCWA- XI के मुकाबले E- 5 के ग्रॉस पे में 2,319 रुपए का अंतर आएगा।

इसे भी पढ़ें: भारत में वाणिज्यिक कोयला खदानों की फंडिंग को बढ़ावा देने हितधारक परामर्श का हुआ आयोजन

उक्त तुलना नॉन एग्जीक्यूटिव T & S Gr- A1 से की गई है। NCWA- XI के लागू होने से इस वर्ग का ग्रॉस पे (Gross Pay) 1,40,478 बनता है। इसमें Basic, VDA, SDA, ATT Bonus, spl. all, wash all, trans. sub, add. trans. sub, conv. all,  lpg, sunday, charge all सम्मिलित है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: