कोरबा | Industrial Punch : हिंद मजदूर सभा (HMS) के सम्बद्ध कोयला मजदूर पंचायत (KMP) ने एसईसीएल के गेवरा क्षेत्र के लिए नई क्षेत्रीय समिति का गठन किया है। संगठन की ओर से 3 अगस्त 2026 को जारी पत्र में नवगठित समिति की जानकारी एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक को दी गई है।
इसे भी पढ़ें: सीटू नेता रामानंदन ने कहा- JBCCI गठन में लेबर कोड की कोई बाधा नहीं
कोयला श्रमिक सभा से अलग हुआ एक बड़ा गुट कोयला मजदूर पंचायत में शामिल हो गया था, जिसका नेतृत्व रेशमलाल यादव द्वारा किया जा रहा है। एसईसीएल में सदस्यता सत्यापन का कार्य 1 से 25 सितम्बर तक होना है। कोयला मजदूर पंचायत के नेता खासकर गेवरा, दीपका क्षेत्र में अपना कुनबा बढ़ाने में लगे हैं। कोयला मजदूर पंचायत ने कहा है कि नवगठित पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 की संबंधित धाराओं तथा औद्योगिक संबंध संहिता, 2026 के प्रावधानों के तहत संरक्षित कर्मचारी श्रेणी में आते हैं।
इसे भी पढ़ें: SECL के 35,800 कर्मचारियों को गैस सिलेंडर भुगतान में ₹89 कम देने का आरोप, एरियर्स की मांग
गेवरा क्षेत्रीय समिति में किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी?
- अध्यक्ष : रेशम लाल यादव
- कार्यवाहक अध्यक्ष : अनिरुद्ध सिंह क्षत्री
- उपाध्यक्ष : एस.पी. तांती — ओवरमैन, एन. अजीत कुमार — सीनियर डम्पर ऑपरेटर, शकील अहमद, दिवांबर सिंह तंवर — ई.पी. फिटर, शेख मकबूल — डम्पर ऑपरेटर
- महामंत्री : एस.डी. मानिकपुरी — सीनियर ओवरमैन
- उपमहामंत्री : एस.सी. मुंजरी — फोरमैन इंचार्ज, वी.सी. श्रीनैन — ई.पी. इलेक्ट्रिशियन
- सचिव : रविन्द्र कुमार स्वर्णकार — सीनियर डम्पर ऑपरेटर, विमल दास मंध — क्लर्क, मनोज कुमार शर्मा — फोरमैन इंचार्ज, राजन कुमार — डम्पर ऑपरेटर, पिताम्बर दास मंध — डम्पर ऑपरेटर
- सहसचिव : वी. सिन्ध्या — सीनियर डी.ई.ओ., हीरालाल निर्मलकर — सॉवेल ऑपरेटर, सी.बी. सिंह — डम्पर ऑपरेटर, सुखसानार दास — ई.पी. फिटर, अनुज राम — डम्पर ऑपरेटर
- संगठन सचिव : प्रवीण दुबे — सीनियर डम्पर ऑपरेटर, लक्ष्मी नारायण — ई.पी. फिटर, रीना बेंजामिन — मेट्रन, मार्तण्ड सिंह — फोरमैन इंचार्ज, राय सिंह तंवर — ड्राइवर
- कार्यालय सचिव : राम कृष्ण — डम्पर ऑपरेटर, सोनूराम — डम्पर ऑपरेटर, भवानी महतो — जनरल असिस्टेंट
- कोषाध्यक्ष : मनीष कुमार राठौर — सीनियर ओवरमैन
- सदस्य कार्यकारिणी : लखनलाल यादव — फोरमैन, श्रीराम साहू — सीनियर ई.पी. इलेक्ट्रिशियन, विनोद कुमार पटेल, रंजीत राय — सीनियर ओवरमैन, सुशील कुमार श्रीवास — फोरमैन इंचार्ज, शशिकांत उरसेटे, करुणामणि मार्टिन — मेट्रन, भूपर चटर्जी — सीनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर, भूलनिया बाई — वार्ड आया, सुभाष राठौर — सीनियर ई.पी. इलेक्ट्रिशियन, बी.एल. डिस्केना, प्रेम लाल रावत — डम्पर ऑपरेटर, संतोष कुमार उज्जैना — डम्पर ऑपरेटर, किरण लता चौहान — मेट्रन, पूजा बुड़ाड़े — मेट्रन, अरविन्द सिंह — सॉवेल ऑपरेटर, मुकेश यादव — ओवरमैन, उमेश्वर नर्मदा — फोरमैन इंचार्ज, जगेश्वर दास मानिकपुरी — फोरमैन इंचार्ज, चमेली देवी पाण्डेय — यून, राजिक खान — जनरल असिस्टेंट, विशाल दास — ई.पी. इलेक्ट्रिशियन, रविदास — केबल मैन
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









