भोपाल/पन्ना | IndustrialPunch : एनएमडीसी (NMDC) की डायमंड माइनिंग प्रोजेक्ट (DMP), पन्ना ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश की एकमात्र संगठित और मशीनीकृत (Organized & Mechanized) हीरा खदान में 13.16 कैरेट का जेम क्वालिटी प्राकृतिक रफ (Natural Rough) हीरा मिला है।
मार्च 2024 में खनन कार्य दोबारा शुरू होने के बाद यह अब तक मिला सबसे बड़ा जेम श्रेणी का हीरा है। इससे पहले सबसे बड़ा हीरा 10.04 कैरेट का मिला था।
NMDC के अनुसार यह हीरा किम्बरलाइट अयस्क (Kimberlite Ore) की नियमित प्रोसेसिंग के दौरान प्राप्त हुआ। कंपनी ने इस उपलब्धि का श्रेय डायमंड माइनिंग प्रोजेक्ट, पन्ना की टीम की प्रतिबद्धता, तकनीकी दक्षता और उत्कृष्ट संचालन क्षमता को दिया है।
कंपनी का कहना है कि यह खोज जिम्मेदार खनन (Responsible Mining), आधुनिक तकनीक और सतत विकास (Sustainability) के प्रति NMDC की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साथ ही यह भारत की प्राकृतिक खनिज संपदा के बेहतर दोहन और मूल्य संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









