Tuesday, July 21, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर NTPC कोरबा की रफ्तार पड़ी धीमी, उत्पादन लक्ष्य नहीं कर पाया हासिल,...

NTPC कोरबा की रफ्तार पड़ी धीमी, उत्पादन लक्ष्य नहीं कर पाया हासिल, PLF में भी गिरावट

NTPC कोरबा का पहली तिमाही का उत्पादन पिछले वर्ष की समान अवधि के 4,845.97 मिलियन यूनिट की तुलना में भी कम रहा

Advertisement

कोरबा, 9 जुलाई (IndustrialPunch Desk) : देश के प्रमुख ताप विद्युत संयंत्रों में शामिल NTPC कोरबा सुपर थर्मल पावर स्टेशन (STPS) का वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2026) में प्रदर्शन निर्धारित लक्ष्य से कम रहा।

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) की रिपोर्ट के अनुसार, संयंत्र ने पहली तिमाही में 5,060 मिलियन यूनिट (MU) बिजली उत्पादन के लक्ष्य के मुकाबले 4,578.75 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया। यह निर्धारित लक्ष्य का 90.49 प्रतिशत है।

रिपोर्ट के अनुसार, NTPC कोरबा का पहली तिमाही का उत्पादन पिछले वर्ष की समान अवधि के 4,845.97 मिलियन यूनिट की तुलना में भी कम रहा। इस अवधि में संयंत्र का प्रदर्शन पिछले वर्ष के मुकाबले 94.49 प्रतिशत दर्ज किया गया।

जून माह में भी लक्ष्य से कम उत्पादन

Advertisement

केवल जून 2026 की बात करें तो NTPC कोरबा को 1,544 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का लक्ष्य दिया गया था। इसके मुकाबले संयंत्र ने 1,408.84 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया, जो लक्ष्य का 91.25 प्रतिशत है। जून 2025 में इसी अवधि में उत्पादन 1,623.85 मिलियन यूनिट था।

PLF में भी गिरावट

संयंत्र का प्लांट लोड फैक्टर (PLF) पहली तिमाही में 80.63 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि पिछले वर्ष समान अवधि में यह 85.34 प्रतिशत था। जून 2026 में मासिक PLF 75.26 प्रतिशत रहा, जो जून 2025 के 86.74 प्रतिशत से काफी कम है। यह संकेत देता है कि पहली तिमाही के दौरान संयंत्र की औसत परिचालन क्षमता में कमी आई।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट