Sunday, June 28, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर PowerGrid Update: आंध्र प्रदेश में 3,500 मेगावाट सोलर एनर्जी जोन ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट...

PowerGrid Update: आंध्र प्रदेश में 3,500 मेगावाट सोलर एनर्जी जोन ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट चालू

POWERGRID के अनुसार, यह परियोजना देश में हरित ऊर्जा (Green Energy) अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisement

नई दिल्ली। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID) ने आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम और कुरनूल सोलर एनर्जी जोन के लिए विकसित 3,500 मेगावाट क्षमता वाली ट्रांसमिशन योजना का सफलतापूर्वक कमीशनिंग (Commercial Operation) कर दिया है। यह परियोजना 24 जून 2026 से प्रभावी हो गई है, जबकि कंपनी को इसके वाणिज्यिक संचालन (DOCO) की आधिकारिक सूचना 26 जून को प्राप्त हुई।

इस ट्रांसमिशन योजना के तहत अनंतपुरम सोलर एनर्जी जोन से 2,500 मेगावाट तथा कुरनूल सोलर एनर्जी जोन से 1,000 मेगावाट बिजली को राष्ट्रीय ग्रिड तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इससे कुल 3,500 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा के निर्बाध ट्रांसमिशन का मार्ग प्रशस्त होगा।

POWERGRID के अनुसार, यह परियोजना देश में हरित ऊर्जा (Green Energy) अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। परियोजना के चालू होने से आंध्र प्रदेश के प्रमुख सोलर पार्कों से उत्पादित बिजली का बेहतर ग्रिड एकीकरण (Grid Integration) सुनिश्चित होगा और स्वच्छ ऊर्जा के प्रसार को गति मिलेगी।

कंपनी ने बताया कि यह परियोजना पहले उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी POWERGRID Ananthpuram Kurnool Transmission Limited के माध्यम से विकसित की गई थी, जिसका बाद में POWERGRID Khawda II-C Transmission Limited में विलय कर दिया गया। परियोजना की सफल कमीशनिंग के साथ अब इसका संचालन एकीकृत संरचना के तहत किया जाएगा।

Advertisement

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें