राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई 30 MKI फाइटर जेट में 30 मिनट की सॉर्टी की। सुखोई जेट ने सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर टेक ऑफ किया। और 11 बजकर 38 मिनट पर लैंड किया। सुखोई में उड़ान भरने वाली वे देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। उनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल ने भी सुखोई में उड़ान भरी थी।

एयरफोर्स ने जानकारी दी कि एयरक्राफ्ट को 106 स्क्वाड्रन कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार ने उड़ाया। उड़ान से पहले उन्हें एयरक्राफ्ट और भारतीय वायुसेना की ऑपरेशनल क्षमता के बारे में बताया गया। महामहिम ने वायुसेना की तैयारियों पर अपनी तरफ से संतुष्टि दर्ज की।

Source : Bhaskar

  • Website Designing