रायपुर, 26 सितम्बर। रायपुर में स्थित गोदावरी स्टील प्लांट (Godavari Steel Plant) में हुए हादसे में 6 मजदूरों की मौत की खबर आ रही है। बताया गया है कि गर्म स्लैक गिरने से यह हादसा हुआ है।

हादसे मेंं छह मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलती ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। बचाव कार्य चल रहा है। घायल हुए मजदूरों को रायपुर के जिला अस्पताल लाया गया है। घायलों शरीर बुरी तरह झुलसे हुए हैं।
रायपुर SP लाल उमेद सिंह ने बताया, “गोदावरी इस्पात में छत गिरने से कुछ मजदूरों के दबे होने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। 6 शव बरामद हुए हैं और 6 घायलों को रेस्क्यू किया गया है।
इनकी हुई है मौत
निर्मलकर मलिक, नारायण, घनश्याम मनोहर घोरमारे, तुलसीराम धुत्त, कलीकोटला प्रसन्न कुमार, जीएल प्रसन्न कुमार

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









