रायपुर, 25 फरवरी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में भाग लेने शनिवार को प्रियंका गांधी का आगमन हुआ। प्रियंका गांधी के स्वागत में विमानतल से दो किलोमीटर तक सड़क को गुलाब की पंखुड़ियों से पाट दिया गया था। रास्ते के दोनां ओर खड़े कार्यकर्ताओं ने उन पर गुलाब की पंखुडियां बरसायी गईं।

इसे भी पढ़ें : क्या सोनिया गांधी राजनीति से रिटायर होंगी?, कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में संबोधन के दौरान किया इशारा

बताया गया है कि इसके लिए छह हजार किलो गुलाब मंगाए गए थे। प्रियंका गांधी सुबह लगभग आठ बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंची। यहां मुख्यमंत्री भूपेष बघेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

  • Website Designing