RBI
RBI

रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा कि तीन नवंबर को समाप्‍त सप्‍ताह में देश का विदेश मुद्रा भंडार ( Foreign exchange reserves) चार अरब छह सौ 72 करोड़ डॉलर बढ़कर पांच सौ 90 अरब सात सौ 83 करोड़ डॉलर हो गया है।

यह पिछले सात सप्‍ताह में विदेशी मुद्रा भंडार की उच्‍चतम स्थिति है। रिजर्व बैंक के अनुसार, विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में चार अरब तीन सौ 92 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई है।

स्‍वर्ण भंडार के समग्र मूल्‍य में 20 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 46 अरब एक सौ 23 करोड़ डॉलर हो गया। देश के विशेष आहरण अधिकारों में छह करोड़ 40 लाख डॉलर की वृद्धि हुई और यह 17 अरब नौ सौ 75 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया।

अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष में भारत की भंडार स्थिति एक करोड़ 60 लाख डॉलर बढ़कर चार अरब सात सौ नवासी करोड़ डॉलर हो गई है।

 

  • Website Designing