Google Image

कांगो गणराज्‍य कोरोना संक्रमण के तीसरे दौर का सामना कर रहा है। अफ्रीका की सबसे अधिक आबादी वाला शहर राजधानी किनशासा संक्रमण का मुख्‍य केंद्र है।

अन्‍य अफ्रीकी देशों की तरह कांगो में भी संक्रमण और इससे होने वाली मौतों की संख्‍या अपेक्षाकृत कम रही है लेकिन हाल में इसमें तेजी आ रही है। बुधवार को 243 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई जो मार्च के बाद की सबसे अधिक संख्‍या है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ज्‍या-जैकस मबुगनी ने कल कोविड की तीसरी लहर की अधिकारिक रूप से घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि टीकाकरण और एहतियाती उपायों में कमी संक्रमण बढ़ने का मुख्‍य कारण है।

कोविड -19 की शुरूआत के बाद से कांगो में 31 हजार नौ सौ से अधिक लोगों में संक्रमण मिला है और अब तक इस महामारी से 786 लोगों की मौत हो चुकी है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing