Advertisement

WCL मुख्यालय में मार्च 2026 माह में सेवानिवृत्त हुए कर्मियों के सम्मान में आज एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में WCL के निदेशक (वित्त) बिक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (संचालन) आनंदजी प्रसाद, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे, निदेशक तकनीकी (संचालन एवं योजना/परियोजना) संदीप परांजपे तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे ने सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।

फरवरी माह में WCL मुख्यालय से पी नरेन्द्र कुमार, महाप्रबंधक (औद्योगिक संबंध), औद्योगिक संबंध विभाग, श्री उमेश चंद्र गुप्ता, महाप्रबंधक (खनन), मानव संसाधन विभाग, आनंद अरविन्द टेमुर्णीकर, महाप्रबंधक (वि. एवं वि) / प्रशासन, प्रशासन विभाग, रामचंद्र के आग्रे, कार्यालय अधीक्षक, अ.प्र.नि. सचिवालय, सुकांता सहाना, कार्यालय अधीक्षक, पी & पी विभाग, राजकुमार घारे, प्यून, सतर्कता विभाग सेवानिवृत्त हुए। समारोह में WCL के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement
Advertisement