Friday, May 1, 2026
Home State News Chhattisgarh कोरबा शहर में सड़क हादसा, कार हाइवा से टकराई, 3 युवाओं की...

कोरबा शहर में सड़क हादसा, कार हाइवा से टकराई, 3 युवाओं की मौत, अन्य घटना में 2 ट्रेलर की टक्कर में चालकों की गई जान

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार- रविवार की मध्य रात्रि लगभग डेढ़ से 2 बजे के बीच हुए सड़क हादसे में शहर के 3 युवाओं की मौत हो गई।

Advertisement

कोरबा, 02 जुलाई। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार- रविवार की मध्य रात्रि लगभग डेढ़ से 2 बजे के बीच हुए सड़क हादसे में शहर के 3 युवाओं की मौत हो गई। दर्री कोरबा मार्ग में भवानी मंदिर के निकट यह हादसा हुआ।

बताया जा रहा है कि कार में सवार तीन युवक कहीं जा रहे थे। हसदेव नदी पर बने नवनिर्मित पुल से गुजरने के दौरान इनकी कार क्रमांक सीजी 11 बीएच 7788 सड़क पर बैठे मवेशी से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे माल वाहन हाइवा से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। कार की हालत देखकर ही दुर्घटना की भयावहता का अंदा लगाया जा सकता है।

सूचना मिलते ही रात में डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और आनन-फानन में कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में यश गोयल पिता मनोज अग्रवाल 28 वर्ष निवासी एसएस ग्रीन कोरबा, दीपक सिंह पिता सदानंद सिंह 22 वर्ष निवासी राताखार, रुपेश गोयल पिता श्याम गोयल 28 वर्ष निवासी डीडीएम रोड कोरबा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक पवन भोग आटा, डीडीएम रोड और दर्री जमनीपाली में संचालित ड्रग हाउस दवा विक्रेता परिवार से हैं।

दो ट्रेलर की सीधी टक्कर में चालकों की मौत

Advertisement

कोरबा जिले में रविवार की तड़के सुबह दो ट्रेलर की सीधी टक्कर में दोनों ट्रेलर चालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पाली बिलासपुर मुख्य मार्ग पर पाली – बुडबुड खदान गेट के समीप आज तड़के सुबह दो ट्रेलर ट्रेलर क्रमांक (CG 14D 1474 और CG 10 BH 6783) में सीधी टक्कर हो गई, जिससे ट्रेलर के दोनो चालक केबिन में ही फंस गए और उनकी मौत हो गई। बाद में मुश्किल से केबिन को काटकर उन्हें बाहर निकाला गया। पड़ा, हालाकि इस भीषण हादसे में दोनो चालकों की सांसे थम चुकी थी। कटघोरा से पाली और बिलासपुर फोर लेन का कार्य लगभग लगभग पूर्ण हो चुका है। कुछ स्थानों पर अभी भी काम चल रहा है। ऐसे में एक ही दिशा में आवाजाही की वजह से यह हादसा हुआ है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: