Saturday, March 14, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन राउरकेला स्टील प्लांट यूनियन चुनाव : इंटक का दबदबा बरकरार, बीएमएस को...

राउरकेला स्टील प्लांट यूनियन चुनाव : इंटक का दबदबा बरकरार, बीएमएस को मिली हार

हालांकि 2021 के मुकाबले इंटक के मतों में भारी गिरावट आई है। भारतीय मजदूर संघ (BMS) दूसरे नंबर पर रहा।

Advertisement

राउरकेला, 13 नवम्बर। राउरकेला इस्पात संयंत्र (Rourkela Steel Plant) में हुए यूनियन के चुनाव में इंटक (INTUC) दबदबा बरकरार है। हालांकि 2021 के मुकाबले इंटक के मतों में भारी गिरावट आई है। भारतीय मजदूर संघ (BMS) दूसरे नंबर पर रहा।

यूनियन के चुनाव में 12 श्रमिक संगठनों ने भागीदारी की। इंटक से सम्बद्ध राउरकेला श्रमिक संघ को सर्वाधिक 4199 वोट मिले। 2021 के चुनाव के मुकाबले इंटक के 1001 मत घट गए। 2021 में 5200 वोट मिले थे। हालांकि यह कमी कर्मचारियों के रिटायर होने के कारण आई है। इंटक के पास राउरकेला इस्पात संयंत्र का मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन का दर्जा रहेगा।

भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ को दूसरा स्थान मिला है। बीएमएस को 4063 वोट मिले। इस तरह बीएमएस को इंटक के मुकाबले 136 मतों से मान्यता प्राप्त यूनियन के दर्जे से हाथ धोना पड़ा। 2021 के चुनाव में चुनाव में बीएमएस को 3878 वोट मिले थे।

किस यूनियन को कितने वोट मिले

Advertisement
  • राउरकेला श्रमिक संघ इंटक : 4199
  • राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ बीएमएस : 4063
  • राउरकेला मजदूर सभा एचएमएस : 208
  • स्टील इम्प्लाइज ट्रेड यूनियन सीटू : 162
  • राउरकेला इस्पात कर्मचारी संघ : 109
  • राउरकेला वर्कर्स यूनियन : 59
  • राउरकेला स्टील मजदूर यूनियन : 35
  • आम मजदूर संगठन : 19
  • राउरकेला श्रमिक पंचायत : 17
  • इस्पात लेबर यूनियन : 8
  • लौह मजदूर यूनियन : 6
  • नार्थ ओडिशा वर्कर्स यूनियन : 3
  • निरस्त : 63
  • कुल वोट : 8951
Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …