नई दिल्ली (IP News). साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) कोल इंडिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक सहयोगी कंपनी है। एसईसीएल में हर साल औसतन 3400 की संख्या में कामगार व अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

बीते पांच वित्तीय वर्ष (2016-17 से 2020-21) में 16 हजार 631 कर्मचारी और 682 अधिकारी रिटायर हुए हैं।

एक अप्रेल, 2021 की स्थिति में एसईसीएल का कुल मैनपॉवर 47 हजार 481 था। इसमें कार्यपालक की संख्या 2738 है।

इधर, सेवानिवृत्त होने वाले कामगारों के स्थान पर इन पांच वर्षों में एक भी सीधी नई नियुक्ति नहीं हुई है। लोकसभा में पूछे के एक सवाल में कोयला मंत्री ने लिखित जवाब में इसकी जानकारी दी है।

आंकड़ों में सेवानिवृत्ति :

वर्ष – कार्यपालक – गैर कार्यपालक

2016-17 – 116 – 3215
2017-18 – 115 – 3207
2018-19 – 137 – 3362
2019-20 – 171 – 3308
2020-21 – 143 – 3539

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing