Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL : अगस्त में कोयला उत्पादन व डिस्पैच की लंबी छलांग, 25%...

SECL : अगस्त में कोयला उत्पादन व डिस्पैच की लंबी छलांग, 25% की वृद्धि

ओबीआर में कम्पनी का ग्रोथ इस माह भी जारी रहा। 8.45 मिलियन क्यूबिक मीटर ओबीआर के साथ प्रतिशत वृद्धि 62.7 प्रतिशत रही।

Advertisement

बिलासपुर, 01 सितम्बर। उत्पादन उत्पादकता के लिहाज़ से बीता माह एसईसीएल के लिए शानदार नतीजों भरा रहा । कम्पनी ने 11.81 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया जो कि गत वर्ष की तुलना में 24.9 प्रतिशत अधिक था वही उपभोक्ताओं को प्रेषित कोयले में भी 3 मिलियन टन (24.6 प्रतिशत) की वृद्धि देखी गई।

इस वर्ष अब तक कम्पनी ने कोल डिस्पैच में 10.63 एमटी की वृद्धि दर्ज की है तथा समग्र डिस्पैच अब लगभग 80 मिलियन टन जा पहुँचा है। कम्पनी ने अगस्त माह में भूमिगत खदानों से कोयला उत्पादन में भी 7.4 प्रतिशत का इज़ाफ़ा किया है ।

कम्पनी के उत्पादन में कोरबा की मेगा परियोजनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कुसमुंडा मेगा प्रोजेक्ट ने इस माह 2.87 एमटी कोयला उत्पादित किया जो कि ग़त वर्ष से लगभग 44.5 प्रतिशत अधिक है वहीं दीपका ने 1.89 एमटी के साथ गत वर्ष अगस्त की तुलना में 36 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। गेवरा एरिया का इस माह का उत्पादन 3.47 एमटी रहा जो कि गत वर्ष से अधिक है। एसईसीएल के रायगढ़ क्षेत्र ने मासिक आधार पर उत्पादन में 84 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है वही कोरबा का उत्पादन लगभग 14 प्रतिशत अधिक रहा।

ओबीआर में कम्पनी का ग्रोथ इस माह भी जारी रहा। 8.45 मिलियन क्यूबिक मीटर ओबीआर के साथ प्रतिशत वृद्धि 62.7 प्रतिशत रही।

Advertisement

इस अवसर पर सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा व निदेशक मंडल ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को बधाई दी है। कम्पनी इस वर्ष 200 मिलियन टन के लक्ष्य की ओर अग्रसर है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: