Saturday, August 29, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साह से SECL सीएमडी डा. मिश्रा ने की...

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साह से SECL सीएमडी डा. मिश्रा ने की मुलाकात

मुलाक़ात के दौरान डॉ मिश्रा ने मंत्री को राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित करने में एसईसीएल दिए जा रहे योगदान के बारे में अवगत कराया।

Advertisement

बिलासपुर, 21 जुलाई। तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय से आज एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने बिलासपुर में भेंट की।

मुलाक़ात के दौरान डॉ मिश्रा ने मंत्री को राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित करने में एसईसीएल दिए जा रहे योगदान के बारे में अवगत कराया। उन्होने सीएसआर परियोजनाओं के माध्यम से कोयलांचल के विकास को बढ़ावा देते एसईसीएल के प्रयासों की जानकारी दी तथा सतत धारणीय विकास के साथ खनन की प्रतिबद्धता को भी दुहराया।

इसे भी पढ़ें : विश्व की 5 सबसे बड़ी कोयला खदानों में छत्तीसगढ़ की 2 खदानें शामिल

विदित हो कि एसईसीएल द्वारा पिछले वित्त वर्ष में छत्तीसगढ़ को 5800 करोड़ से अधिक का राजस्व दिया गया है वहीं राज्य में, पिछले पाँच वर्षों में 250 करोड़ से अधिक के विकासात्मक कार्य सीएसआर के ज़रिए संपन्न कराये गये हैं । मिशन सुदेश के ज़रिए सतत धारणीय विकास को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है व कई अभिनव पहल किए जा रहे हैं।

Advertisement

छत्तीसगढ़ की गौरवशाली माटी में दुनिया की दो बड़ी कोयला खदानें

डॉ मिश्रा ने कोरबा ज़िले में अवस्थित गेवरा माइन के दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी खदान तथा कुसमुंडा के चौथी सबसे बड़ी कोल माईन बनने की जानकारी भी दी। हाल हीं में वर्ल्ड एटलस डॉट कॉम द्वारा खदानों की वर्ल्ड रैंकिंग जारी की गई थी।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट