Thursday, June 4, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL : सीएमडी डा. मिश्रा ने गेवरा व दीपका मेगा प्रोजेक्ट का...

SECL : सीएमडी डा. मिश्रा ने गेवरा व दीपका मेगा प्रोजेक्ट का किया दौरा, उत्पादन पर जोर

दीपका मेगा प्रोजेक्ट में उन्होंने गोदावरी, श्रीराम, केसीसी सहित सभी कोल पैच गए तथा उत्पादन, उत्पादकता संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की।

Advertisement

कोरबा, 10 नवम्बर। एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने कोरबा कोल्फ़ील्ड्स अंतर्गत कम्पनी की मेगा परियोजनाओं, दीपका और गेवरा का निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़ें: कोयला खदान भविष्य निधि संगठन हुआ ऑनलाइन

दीपका मेगा प्रोजेक्ट में उन्होंने गोदावरी, श्रीराम, केसीसी सहित सभी कोल पैच गए तथा उत्पादन, उत्पादकता संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की। खदान विस्तार की जानकारी लेते हुए, मलगांव ग्राम के चल रहे भूमि अधिग्रहण की प्रक्रियाओं में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। सीएमडी ने दैनिक कोयला उत्पादन की समीक्षा करते हुए इसे और बढ़ाने पर जोर दिया।

गेवरा मेगा प्रोजेक्ट में सीएमडी डॉ मिश्रा ने माइन प्लान का अवलोकन करते हुए कार्य संचालन की समीक्षा की तथा दैनिक उत्पादन को बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने हॉल रोड को और दुरुस्त बनाने को कहा। वे एरिया की कोर टीम के साथ डिपार्टमेंटल व कंट्रक्चुअल पैचेज़ पर पहुंचे और कार्यसंचालन की समीक्षा की।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: SECL : सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, CVC की अपर सचिव ने कहा- सतर्कता को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं

कुछ दिनों पहले ही टीम एसईसीएल ने 5 लाख टन प्रतिदिन उत्पादन का आंकड़ा पार किया था। मेगा प्रोजैक्ट्स के दौरे के दौरान, जीएम गेवरा एसके मोहंती, जीएम दीपका अमित सक्सेना, सीएमडी सर के साथ रहे।

 

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: